Select Language :

Home » एजुकेशन » बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, प्रधानाचार्यों व अफसरों को निर्देश

बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम सख्त, प्रधानाचार्यों व अफसरों को निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा-2026 की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को बैठक हुई। जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जनपद के सभी 72 परीक्षा केन्द्रों के केन्द्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं संबंधित प्रशासनिक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। एडीएम प्रशासन ने सभी को निर्देशा दिए दिए हैं।
जिला पंचायत सभागार में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता डीएम उमेश कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बोर्ड परीक्षा के सभी 72 केंद्रों के प्रभारियों, जोन व सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट आदि कर्मचारियों को नियमों से अवगत कराया। बताया कि कुल 72 परीक्षा केन्द्र है, जिसमें 05 राजकीय विद्यालय, 58 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 09 वित्तविहीन विद्यालय सम्मिलित हैं। बोर्ड परीक्षा में जनपद के कुल 56,163 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे, जिनमें हाईस्कूल के 29,151 परीक्षार्थी व इण्टरमीडिएट के 27,012 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सभी को अवगत कराया कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक प्रणाली लागू की जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम की चाबी स्टैटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जाएगी। स्ट्रॉन्ग रूम खोलने एवं बंद करने की प्रत्येक कार्यवाही का विवरण लॉग बुक में अंकित किया जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम में मोबाइल फोन ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। स्ट्रॉन्ग रूम पर चौबीस घंटे सीसीटीवी एवं नाइट विजन कैमरों की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने हेतु डबल लॉक आलमारियों में अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का स्टॉक रजिस्टर नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। क्षतिग्रस्त अथवा बिना क्रमांक वाली उत्तर पुस्तिकाओं का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि जनपद प्रशासन बोर्ड परीक्षाओं को पूर्णतः नकलविहीन एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्रों की सतत निगरानी, प्रशासनिक समन्वय एवं तकनीकी व्यवस्थाओं के माध्यम से परीक्षा संचालन को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा परीक्षा की गरिमा बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त फर्नीचर, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, जनरेटर एवं शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने निर्देश दिए कि परीक्षा संचालन के दौरान प्रशासन, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग के मध्य सुदृढ़ समन्वय स्थापित किया गया है।
सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को नियमित निरीक्षण करते हुए परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्थाओं की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान कंट्रोल रूम में दूरभाष 0131-2970838 पर प्रभारी संदीप कुमार कौशिक व आशुतोष सिंह से सम्पर्क करने की जानकारी भी दी गई। बैठक का संचालन प्रधानाचार्य डॉ विकास कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य रणवीर सिंह,आशीष द्विवेदी ,प्रियंका,चंद्रमोहन शर्मा, ज्योति बाला, प्रवीण चौधरी, कपिल त्यागी, रेणु बेदी आदि उपस्थित रहें।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 5 8 4 1
Total views : 203740

Follow us on