
प्रधानमंत्री के साथ हो सकती थी अप्रिय घटना: ओम बिरला
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली: संसद के बजट सत्रा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन होना था, लकिन वे सदन में नहीं पहुंचे, तो विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े करने शुरु कर दिये। लेकिन पीएम मोदी किस कारण से सदन में नहीं आएए इसका एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में बताया कि उन्होंने ही पीएम मोदी को सदन में आने से इस लिए रोका था कि पीएम साथ कोई ‘अप्रत्याशित या अप्रिय घटना’ होने की आशंका थी।


संसद के शायद पहली बार लोकसभा अध्यक्ष ने खुद यह माना कि सदन के अंदर ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा और सम्मान को खतरे की आशंका को भांपते हुए उन्होंने ही सदन में आने रोका था। सदन की कार्यवाही स्थगित होने से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरलाका गुरुवार को यह खुलासस एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला था। उनका कहना है कि यदि बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आते, तो उनके साथ कोई अप्रत्याशित और अप्रिय घटना घट सकती थी। ऐसी आशंका की खुफिया जानकारी के इनपुट के आधार पर जताई गई थी। ओम बिरला ने सदन को बताया कि ऐसी स्थिति की गंभीरता के साथ इस संभावित खतरे और टकराव को टालने के लिए उन्होंने स्वयं पीएम मोदी से सदन में न आने का अनुरोध किया था। गौरतलब है कि बुधवार शाम को विपक्ष दलों की महिला सांसदों ने पीएम मोदी की खाली कुर्सी की घेराबंदी करके नारेबाजी की थी। इस पर भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ पीएम पर ‘हमला’ करने का आरोप भी लगा दिया था, जिसकी पुष्टि स्पीकर ओम बिरला ने अपने खुलासे में की है। संसद के बजट सत्र के सातवें दिन लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव हंगामे के बीच ध्वनिमत से पास हो गया। संसद के इतिहास में करीब 22 सालों बाद ऐसा हुआ है कि जब प्रधानमंत्री के भाषण के बिना ही धन्यवाद प्रस्ताव पास हुआ है।

भाजपा ने विपक्ष को कटघरे में किया खड़ा
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के इस खुलासे के बाद भाजपा ने विपक्ष को कटघरें में खड़ा करते हुए उसकी घेराबंदी ही नहीं की, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाकर उन पर ‘हमला’ करने की साजिश का बेहद गंभीर आरोप भी लगाए। भाजपा सांसद मनोज तिवारी और बृजमोहन अग्रवाल ने विपक्षी दलों पर तीखे सवाल दागे, जिसमें एक विपक्षी सांसद हार की बौखलाहट में पीएम की कुर्सी तक क्यों आए? क्या इनका इरादा पीएम पर हमला करना था? भाजपा सांसद मनोज तिवारी बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम मोदी पर शारीरिक हमले के लिए महिला सांसदों को मोहरा बनाया। इस साजिश में पीएम मोदी को भाषण से रोकना या हमले की साजिश के तहत उनकी सुरक्षा से खिलवाड़ और पूरे सदन की अवमानना करना था? इसकी जांच और इस मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।










Total views : 203677