Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » प्रदूषण को लेकर किसान व उद्यमियों की बैठक, मिल संचालकों को एडीएम के निर्देश

प्रदूषण को लेकर किसान व उद्यमियों की बैठक, मिल संचालकों को एडीएम के निर्देश

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर।
मुज़फ्फ़रनगर में पेपर मिल उद्योगों और किसानों के बीच लंबे समय से चले आ रहे प्रदूषण संबंधी विवाद को सुलझाने की दिशा में सोमवार को वार्ता बैठक हुई। एडीएम प्रशासन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वायु और जल प्रदूषण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पेपर मिल प्रबंधन के प्रतिनिधि और किसान संगठन मौजूद रहे।बैठक की अध्यक्षता बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने की।

How to Make a News Portal

मुजफ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में एडीएम प्रशासन संजय कुमार ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनहित और पर्यावरण संरक्षण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी पेपर मिल उद्योगों को आपसी समन्वय से एक अत्याधुनिक वैश्विक तकनीक वाली स्वीप मशीन खरीदने के निर्देश दिए, जिससे मिल परिसरों के बाहर और आसपास की सड़कों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही पेपर मिलों के बाहर की सड़कों पर टाइल्स लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कीचड़ और गंदगी फैलने से रोका जा सके।

बैठक में यह भी तय किया गया कि पेपर मिलों में आने वाले कच्चे माल को लाने वाली सभी गाड़ियों को पूरी तरह साफ करने के बाद ही सड़कों पर भेजा जाएगा। इससे धूल, मिट्टी और अपशिष्ट के कारण होने वाले वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

एडीएम प्रशासन ने मिल प्रबंधन को जल प्रदूषण रोकने, अपशिष्ट निस्तारण और पर्यावरणीय मानकों के सख्ती से पालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान किसानों ने भी प्रदूषण की समस्या अधिकारियों को उद्यमियों के सामने बताई। बैठक में पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, यूपीसीबी की इंजीनियर संध्या शर्मा आदि मौजूद रहे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 1 9 8
Total views : 343992

Follow us on