Select Language :

Home » जीवन शैली » कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में नजर आएगी बुंदेलखंड की शान

कर्तव्य पथ पर यूपी की झांकी में नजर आएगी बुंदेलखंड की शान

ओडीओपी, लोकनृत्य और पर्यटन से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर तक विकास की तस्वीर
विरासत और विकास की तस्वीर में कालिंजर दुर्ग से ब्रह्मोस तक की प्रगति की झलक
लोकपथ लाइव, नई दिल्ली/ लखनऊ: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में इस बार उत्तर प्रदेश की झांकी देश-विदेश के दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और तीव्र विकास यात्रा को दर्शाने वाली इस झांकी में बुंदेलखंड की गौरवशाली संस्कृति को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है। झांकी के माध्यम से प्राचीन कालिंजर दुर्ग की ऐतिहासिक गरिमा के साथ-साथ आधुनिक उत्तर प्रदेश की तेजी से आगे बढ़ती छवि को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया है।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश की झांकी के अग्रभाग में कालिंजर दुर्ग की प्रसिद्ध शैल-कला कृतियों में से एक एकमुख लिंग को स्थापित किया गया है, जो बुंदेलखंड की प्राचीन आध्यात्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। यह क्षेत्र की धार्मिक आस्था और ऐतिहासिक पहचान को दर्शाता है। झांकी के मध्य भाग में बुंदेलखंड की जीवंत हस्तशिल्प परंपराओं, मृद्भांड कला, मनका शिल्प और स्थानीय व्यापार को दर्शाया गया है। ये सभी ‘एक जनपद एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत आते हैं, जो योगी सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों को बाजार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में की गई ठोस पहल का प्रमाण हैं। यह हिस्सा बुंदेलखंड की आर्थिक आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान को रेखांकित करता है।

पर्यटन और आस्था का संगम
झांकी के पिछले भाग में कालिंजर दुर्ग के नक्काशीदार स्तंभों और भव्य द्वारों को दर्शाया गया है, जहां पर्यटक इसके ऐतिहासिक गलियारों का अनुभव करते हुए नजर आते हैं। साथ ही, नीलकंठ महादेव मंदिर का भव्य स्वरूप कालिंजर की आध्यात्मिक और स्थापत्य विरासत को सुदृढ़ करता है। यह प्रस्तुति बुंदेलखंड को एक प्रमुख सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करती है। बुंदेली कलाकार झांकी में पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुत करते हुए क्षेत्र के लोकजीवन, उत्सवधर्मिता और सांस्कृतिक रंगों को जीवंत बनाते हैं। यह दृश्य बुंदेलखंड की जड़ों से जुड़ी जीवनशैली और लोकपरंपराओं को दर्शाता है।

विकास की नई ऊंचाइयों को छूता आधुनिक यूपी
झांकी का अंतिम भाग किले की स्थापत्य शैली से प्रेरित आधुनिक संरचना के रूप में तैयार किया गया है, जिसमें ब्रह्मोस मिसाइल, एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत ढांचा और नवयुगीन निर्माण की झलक दिखाई देती है। यह योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की तेज़ विकास यात्रा, सशक्त रक्षा क्षमता और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर को दर्शाता है। यह झांकी स्पष्ट संदेश देती है कि योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी सांस्कृतिक जड़ों को संजोते हुए आधुनिकता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। न केवल क्षेत्र की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करेगी, बल्कि यह भी बताएगी कि परंपरा और प्रगति एक साथ चलकर प्रदेश को नए भारत की दिशा में आगे बढ़ा रही हैं।

यूपी को मिला प्रथम पुरस्कार

गणतंत्र दिवस के तहत दिल्ली में राष्ट्रीय रंगशाला में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में यूपी के कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। ये कलाकार गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी के साथ अपनी कला का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 6 3 3 2 4
Total views : 194926

Follow us on