Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » सिंचाई विभाग अफसर पर होगी कारवाई, आरटीआई कार्यकर्ता की भूख हड़ताल खत्म

सिंचाई विभाग अफसर पर होगी कारवाई, आरटीआई कार्यकर्ता की भूख हड़ताल खत्म

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट परिसर में पिछले पाँच दिनों से चल रही भूख हड़ताल को सोमवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद समाप्त करा दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुँचकर धरने पर बैठे आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक को सिंचाई विभाग के अफ़सरों व ठेकेदारों पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए नारियल पानी पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त कराई।

How to Make a News Portal

एडीएम वित्त एन राजस्व गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता सुमित मलिक जिले में बूढ़ीना खुर्द स्थित निर्माण में खामियों को लेकर धरने पर बैठे थे। उनका आरोप था की निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है, जिससे भविष्य में जनहानि की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को शिकायतें दीं, लेकिन कार्रवाई न होने से नाराज होकर वे कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मामले में नई जाँच समिति में गड़बड़ियां सामने आयी है जिसके बाद RTI कार्यकर्ता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उनका अनशन तुड़वा दिया गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी। हड़ताल खत्म होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 1 6
Total views : 345038

Follow us on