Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » जीआईसी मैदान में जीव प्रेमियों का प्रदर्शन, पालिका अफसरों से अपील

जीआईसी मैदान में जीव प्रेमियों का प्रदर्शन, पालिका अफसरों से अपील

लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में अर्जुन फाउंडेशन के बैनर तले जीव प्रेमियों ने एकत्र होकर निराश्रित जीवो के समर्थन में प्रदर्शन किया। दिल्ली-एनसीआर में सड़कों और सार्वजनिक स्थानों से कुत्तों एवं दूसरे जानवरों को स्थाई रूप से विस्थापित किए जाने का निर्णय को लेकर भी सभी ने मंथन किया।
इस दौरान अर्जुन फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. संदीप अरोरा ने कहा कि सरकारों और स्थानीय निकायों के पास इन जीवों के लिए न तो आश्रय हैं और ना ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था। ऐसे में कैसे कुत्तों व अन्य जानवरों को विस्थापित किया जा सकता है। विस्थापित करने का निर्णय पूरी तरह से कुत्तों व आवारा जानवारों के  हित में नहीं है। जन मानस का मानना है कि प्रकृति में रहने वाला प्रत्येक जीव पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है, जो जीव इंसानों से बीच रहने के आदि हैं और भोजन के लिए इंसानों पर ही आश्रित हैं। उनको किसी दुर्गम स्थान पर विस्थापित कर देना मानवता के खिलाफ है। अर्जुन फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों से अपील की है कि वे इन निराश्रित जीवों पर दया दिखाएं और इनके जीने के अधिकार को बनाए रखें। साथ ही केंद्र सरकार की एनिमल बर्थ कंट्रोल 2023 योजना को अमल में लाने की भी अपील की, जिससे आम जनता और सड़कों पर रहने वाले जीवों के बीच तनाव की स्थिति पैदा ना हो। प्रदर्शन में डॉ संदीप अरोरा, मोहित त्यागी, सावन महेंद्रा, डॉ स्वाति गुप्ता, अश्वनी शर्मा, लक्षित शर्मा, अभिषेक त्यागी, पंकज कुमार, अनाया चौधरी, आकांक्षा, मान्या, आंचल, नयना आदि उपस्थित थे।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 1 7 5 2 2
Total views : 345072

Follow us on