
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज की परीक्षा के लिए बोर्ड से बनाए गए 77 परीक्षा केंद्रों की सूची के बाद जिला स्तर हुए बदलाव पर शासन की मोहर लग गई है। डीएम की समिति में निर्धारित किए गए 72 केंद्रों को शासन ने पास कर दिया थी, जिन पर अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अंतिम सूची पर मोहर लगाकर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। इसके साथ ही एक्स एकाउंट पर भी सूची अपलोड की गई है। डीआईओएस राजेश श्रीवास ने बताया कि जिला समिति की बैठक में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची पर चर्चा हुई। आपत्तियों के आधार पर 21 परीक्षा केंद्र हटाए गए हैं, जबकि 16 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए थे। यहीं सूची शासन ने फाइनल कर दी है। फाइनल आपत्तियां के समय के बाद बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर केंद्रों की सूची अपलोड कर दी है।
Post Views: 412













Total views : 447677