
LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्पुरनगर के भोपा क्षेत्र के गांव जोली निवासी मौ. राशिद खान ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित यूजीसी नेट परीक्षा उर्तीण की है। उन्होंने 300 अंको की परिक्षा में 166 अंक प्राप्त किए हैं। परिक्षा परिणाम घोषित होते ही परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। यह परिक्षा देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में सहायक प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए योग्यता प्राप्त करने लिए होती है। परिक्षा पास करने के बाद परिवार ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। मौ. राशिद खान पुत्र अखलाख मेरठ से एलएलएम की पढ़ाई कर रहा है।


Post Views: 226












Total views : 448820