Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » शिक्षकों के विवाद में नहीं खुला स्कूल का ताला, छात्र करते रहें गुरूजी का इंतजार

शिक्षकों के विवाद में नहीं खुला स्कूल का ताला, छात्र करते रहें गुरूजी का इंतजार

LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर में आए दिन शिक्षकों की लापरवही और मनमानी के किस्से सामने आ रहे हैं।  गुरुवार को गुरूपूर्णिमा के दिन ही शाहपुर के चांदपुर तगान स्थित प्राथमिक विद्यालय समय से नहीं खुला। स्कूल के मुख्य गेट पर ताला लगा होने से छात्र-छात्राएं सड़क किनारे खड़े रहे। इस मामले की ग्रामीणों ने वीड़ियो बनाकर अफसरों को भेजी है, जिसके बाद प्रधानाध्यापक से जवाब मांगा गया है।

How to Make a News Portal

गुरुवार को शाहपुर ब्लाक के गांव चांदपुर तगान स्थित प्राथमिक विद्यालय मुख्य मार्ग पर है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं स्कूल में समय से पहुंच गए, लेकिन साढ़े आठ बजे तक भी स्कूल में कोई शिक्षक नहीं होने से वहां मुख्य गेट का ताला नहीं खुला। इस कारण बच्चें स्कूल खुलने के इंतजार में एक घंटे से ज्यादा सड़क किनारे स्कूल के बाहर ही खड़े रहे। ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो वह भी वहां पहुंच गए, जिस दौरान उन्होंने हंगामा भी किया। जागरूक ग्रामीण ने स्कूल के गेट पर ताला लगा होने और बच्चों के बाहर खड़े रहने इंतजार करने का वीडियो मोबाइल में कैद किया और वायरल कर दिया। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लिया। शाहपुर के खंड शिक्षा अधिकारी संजय भारती ने बताया कि इस मामले सूचना मिलने पर जानकारी ली गई। इसमे सामने आया कि जिस शिक्षामित्र पर विद्यालय की चाबी थी, वह अवकाश पर थी। शिक्षक चाबी लेने गए थे, लेकिन वह नहीं मिली। इस कारण स्कूल देरी से खुला है। शिक्षकों में आपसी विवाद भी चल रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 3 6
Total views : 403615

Follow us on