Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला 10 हजार का बोनस

यूपी परिवहन निगम के चालकों/परिचालकों को मिला 10 हजार का बोनस

सीएम योगी ने ने 24071 निगम कर्मियों को दिया योजना का लाभ
महाकुंभ में प्रदेश के 19 क्षेत्रों से लगाए गए थे कर्मचारी
LP Live, Lucknow: महाकुंभ 2025 में अपनी सेवाएं देने वाले उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों को ₹10,000 बोनस की राशि उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के तहत लागू किया गया। इस योजना के अंतर्गत कुल 24,71,00,000 रुपये (चौबीस करोड़ इकहत्तर लाख) की राशि 11786 चालकों और 12285 परिचालकों सहित कुल 24071 कर्मचारियों को उनके खातों में भेजी गई।

How to Make a News Portal

परिवहन मंत्री ने जताया आभार
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बोनस न केवल कर्मियों के लिए प्रोत्साहन है, बल्कि आने वाले समय में और बेहतर सेवा के लिए प्रेरणा स्रोत भी बनेगा।परिवहन मंत्री ने जानकारी दी कि महाकुंभ-2025 में राज्य के सभी 19 क्षेत्रों से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूरी तत्परता से अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन किया।

66 करोड़ श्रद्धालुओं की सेवा में रहे निगम कर्मी
दयाशंकर सिंह ने कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने इस महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान, परिवहन निगम के चालकों और परिचालकों ने लगन, ईमानदारी एवं तत्परता से कार्य करते हुए श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित एवं सुविधाजनक रूप से पहुंचाया। उन्होंने कहा कि इतने विशाल आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जाता है।

इन क्षेत्रों के कर्मचारियों को मिला लाभ
क्षेत्र               चालकों/परिचालकों की संख्या
आगरा                    1385
गाजियाबाद            1469
मेरठ                     1413
सहारनपुर                994
अलीगढ़                1284
मुरादाबाद             1358
बरेली                   1149
हरदोई                  1803
इटावा                  1235
कानपुर               1387
झांसी                   574
लखनऊ              2162
अयोध्या               725
प्रयागराज           1522
आजमगढ़          1163
गोरखपुर            1424
वाराणसी           1116
चित्रकूट             927
देवीपाटन मंडल 981

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 0 7 3
Total views : 87215

Follow us on