Select Language :

Home » देश » म्यांमार संघर्ष: चार हजार से ज्यादा शरण लेने पहुंचे भारत

म्यांमार संघर्ष: चार हजार से ज्यादा शरण लेने पहुंचे भारत

भारतीय सीमा के पास बदतर हालात बढ़ा रहे हैं भारत की चिंता
LP Live, New Delhi: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में जुंटा शासन और विद्रोही गुटों के बीच तेज होते संघर्ष जातीय और गृहयुद्ध का रुप धारण कर चुका है, जिसके कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं। हिंसाग्रस्त इलाकों से जान बचाकर भाग रहे लोग भारत-बांग्लादेश, थाईलैंड और दूसरे पड़ोसी देशों में शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले चार दिन में म्यांमार से चार हजार से ज्यादा लोग भारत पहुंचकर मिजोरम में शरण लेने को मजबूर हो चुके हैं। इससे भारतीय सीमा के पास हालात भारत के लिए चिंता का सबब बनते जा रहे हैं, जहां सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है।

How to Make a News Portal

गौरतलब है कि म्यांमार में साल 2021 में सेना के सत्ता पर कब्जे के बाद से लगातार गृहयुद्ध चल रहा है। म्यांमार में संघर्ष के कारण पिछले चार दिनों में 4,000 से अधिक लोग भागकर भारत पहुंचे हैं। यह जानकारी मिजोरम के अधिकारियों ने देते हुए बताया कि म्यामांर से शरण की तलाश में आए यह लोग घने जंगलों के रास्ते सीमा पार करते हुए भारत पहुंचे हैं। मिजोरम के गृह सचिव वनलालमाविया के अनुसार म्यांमार में सशस्त्र समूहों के बीच झड़पों के कारण हालात ज्यादा खराब हुए हैं और चिनलैंड कहे जेने वाले क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए ये संघर्ष के कारण यहां रहने वाले लोगों को पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

ऐसे में अनेक लोगों के रिश्तेदार भारत में हैं। बाकी लोगों को सामुदायिक भवनों में ठहराया गया है। इस कारण सीमा के आसपास स्थिति काफी ज्यादा तनावपूर्ण बनी हुई है। अधिकारियों के अनुसार मिजोरम में पहले से ही म्यांमार के कम से कम 30 हजार से अधिक शरणार्थियों को सुविधाएं दे रहा है।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 5 9 2 1
Total views : 403597

Follow us on