Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » बसपा, कांग्रेस और सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

बसपा, कांग्रेस और सपाइयों ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर जयंती

LP Live, Muzaffarnagar: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर भी मनाई गई। इस दौरान अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके महान कार्यों का याद किया गया। इस अवसर पर सहारनपुर मंडल कार्डिनेटर पुष्पांकर पाल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी धारा सिंह प्रजापति, जिलाध्यक्ष रविंद्र कुमार गौतम, पूर्व मंत्री प्रेमचंद्र गौतम, जिला संयोजक ओबीसी कुलबीर पाल, सतप्रकाश, बबलू गौतम आदि मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने अहिल्याबाई चौक पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, बिलकिस चौधरी आदि ने पुष्पाजंलि अर्पित की। इसके साथ सपा कार्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ। पूर्व जिंप सदस्य दीप्ति पाल, जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, राकेश शर्मा आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

How to Make a News Portal

अहिल्याबाई ने 29 वर्ष इंदौर में चलाया शासन: जिला  सहकारी बैंक में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। बैंक के चेयरमैन रामनाथ सिंह, सीईओ राजेश सिंह, श्रीष वर्मा आदि ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। चेयरमैन ने गोष्ठी में कहा कि 1725 में 31 मई को महाराष्ट के अहमदनगर जिले के जामखंड के गांव चांदी में अहिल्याबाई होल्कर का जन्म हुआ था। वह गांव में महिलाओं को दिए जा रहे सैन्य प्रशिक्षण में ही तीर, भल्ला चलाना सीख गई थी। 29 वर्ष में ही उन्होंने अपने पति का खो दिया था। उन्होंने 30 वर्षों तक इंदौर पर शासन किया। उन्होंने कहा कि उनके गुणों को सभी को अपने जीवन में उतारने चाहिए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

खबरें और भी हैं...

वोट करें

[democracy id="1"]

Our Visitor

1 4 6 2 5 5
Total views : 404043

Follow us on