
LP Live, Muzaffarnagar: राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर मुज़फ्फरनगर से लेकर देहात क्षेत्र तक उल्लास के साथ मनाई गई। अहिल्याबाई चौक पर सुबह हवन पूजन हुआ। इसके बाद नगर में जगह जगह छबील लगाए गए।


मुज़फ्फरनगर के अहिल्याबाई चौक पर अहिल्याबाई जयंती का शुभारंभ भवन पूजन के साथ हुआ। इसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मीरपुर विधायक मिथिलेश पाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश पांचाल, सुधीर खटीक, सपा नेता प्रमोद त्यागी, दर्शन घनगर, arvind धनगर, सभासद हनी पाल, राजीव शर्मा, मनोज kumar, उमेश पाल आदि नगर के गणमान्य लोगों ने देवी अहिल्याबाई को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके महान कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के बाद प्रसाद वितरण हुआ। इसके अलावा शाहिद प्रेमपाल चौक पर अखिल भारतीय पाल महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार व अन्य पदाधिकारी ने कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य तरुण पाल सहित समाज के लोगों ने उन्हें आहिल्यांबाई की तस्वीर भेंट की।












Total views : 233784