Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » GST अफसरों ने सुनी रोलिंग मिल संचालकों की समस्याएं

GST अफसरों ने सुनी रोलिंग मिल संचालकों की समस्याएं

LP Live, Muzaffarnagar: रोलिंग मिलों पर बढ़ी सख्ती के बाद मंगलवार को सहारनपुर से स्टेट जीएसटी के अधिकारियों ने रोलिंग मिल संचालकों के साथ बैठक ली। सिटी सेंटर स्थित कार्यालय में सभी रोलिंग मिल से संचालक पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने उनकी समस्याएं और सुझाव सुने, जिसके बाद निदान के लिए आश्वासन भी दिया।

How to Make a News Portal

UP में 14 IPS अफ़सरों के तबादले, संजय कुमार होंगे मुजफ्फरनगर के नए SSP

शासन के निर्देश पर स्टेट जीएसटी विभाग ने मुजफ्फरनगर की सभी रोलिंग मिलों पर टैक्स की चोरी रोकने के लिए रोलिंग मिलों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी लगवा दिए थे, जिसकी स्क्रीनिंग मुख्यालय से भी हो रही है। मंगलवार को सहारनपुर से अपर आयुक्त ग्रेड वन धीरेंद्र प्रताप, ग्रेड-2 विजयानंद्र पांडेय, संयुक्त् आयुक्त केके राय, सांत्वना गौतम और सिद्धेश दीक्षित ने रोलिंग मिल संचालकों से वार्ता की। रोलिंग मिल संचालकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताई, जिसके निदान का भरोसा दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने भी संचालकों को निर्देश दिए कि वह पारदर्शी तरीके से व्यापार करें ताकि सरकार को पूर्ण टैक्स मिले। इस दौरान टिहरी आयरन, सिद्धबली स्टील, बरनाला स्टील, अम्बा शक्ति स्टील, स्वरूप रोलिंग मिल, अग्रवाल आयरन, अमन रोलिंग मिल, भारत स्टील और सुमेर चंद स्टील के संचालक बैठक में शामिल हुए।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 0 1 1 6
Total views : 87462

Follow us on