मुजफ्फरनगर के इन स्कूलों में दीपावली पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं


LP Live, Muzaffarnagar: मुजफ्फरनगर के विभिन्न स्कूलों में दीपावली पर्व पर प्रतियोगिताएं हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों को इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संदेश दिया गया।
चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल
चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दीपावली पर्व बड़ी धूम धाम से मनाया गया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्या सान्या निगम ने जूनियर विंग में दीपावली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि दिवाली बुराई पर अच्छाई का प्रतिक है, क्यूंकि इसी दिन भगवान् राम रावण को हराने के बाद 14 साल का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। बच्चो ने विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लिया। इसमें पोस्टर मेकिंग ,क्राफ्ट प्रतियोगिता हुई, जिसमे प्रथम स्थान पर देवांश , देवांशी , अयांश , माहि रहे व दूसरे स्थान पर अरहान ,हुमेरा , विराज, आरुषि रही। वहीं, तीसरे स्थान पर वेदनशी ,सर्वज्ञ ,अगण्य व स्वर्णाभा ठाकुर रही व चौथे स्थान पर आराध्या, कुंज, पीहू व हर्षित रहे। विद्यालय के प्रधानचार्य अमर पांचाल ने सीनियर विंग में दीवाली का पर्व सावधानी के साथ मानाने के लिए बताते हुए कहा पूरा देश आज दीपावली मना रहा है। दीया जलाने के साथ लोग पटाखे भी जलाते हैं। खासतौर से बच्चे और युवा पटाखों को लेकर कुछ ज्यादा ही क्रेजी होते हैं। पटाखे जलाते समय सावधानियां बरतनी बहुत जरूरी हैं। पटाखों से ध्वनि और वायु दोनों प्रदूषण होता है। यह सभी की सेहत के लिए हानिकारक है।
लाला जगदीश प्रसाद विद्या मंदिर में 1100 दीपक प्रज्जवलित किए
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय में 1100 दीपक प्रज्जवलित कर हवन-पूजन किया गया। दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुजार गर्ग, उपप्रबंधक प्रवीण बंसल, समिति सदस्य जयप्रकाश गर्ग, हरीश भाटिया, ब्रजमोहन एवं प्रधानाचार्य डा. अखिलेश शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इससे पूर्व पंडित विवेक शर्मा एवं पंडित उमेश सारस्वत ने हवन संपन्न कराया। प्रधानाचार्य डा. अखिलेश शर्मा, एवं महेश कुमार मुख्य यजमान के रूप में रहे। हिंदी प्रवक्ता नीलम शर्मा ने पंच दिवसीय त्यौहार धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, अन्नकूट गोवर्धन पूजन एवं भैया दूज के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने विद्यालय परिवार की ओर से समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।

होली चाइल्ड व एमडीएस विद्या मंदिर में हुई रंग भरो प्रतियोगिता
होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में दीवाली रंग भरो प्रतियोगिता हुई, जिसमें 64 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने लकडी के कटआउटस पर थाली डैकोरेशन, फ्लावर पोट पर वाटर कलर के माध्यम से अपने अन्दर छुपी प्रतिभा को सजाया, जिनमें 10 विद्यार्थियों के पेन्टिंग, रंगोली और केन्डिल स्टैंड चुने गए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेरक जैन, मिताशी जैन तथा प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने विद्यार्थियों की कलाकृतियों की खूब प्रशंसा की और प्रेरक जैन जी ने उन्हें सृजनात्मक चित्र रचना करने को प्रेरित किया। इसमें अंशिका पाल, अनमोल सैनी, अर्पिता, वेदांशी, पखुडी, वीर, शायान, प्रियांशी, शुभ आदि विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरीश कुमार, नितिन बालियान का सहयोग रहा।
वहीं, एमडीएस विद्या मंदिर इंटर कालेज में सुरक्षित दीपावली मनाने के संदेश के साथ दीपावली का पर्व बडे़ उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्रातः काल अनिल शास्त्री व अभिनन्दन चौधरी के सानिध्य में यज्ञ किया गया। सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों ने यज्ञ में आहूति प्रदान की। इसके उपरान्त विद्यालय प्रबंधक सन्दीप कुमार, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं संचालक अनिल शास्त्री ने मां सरस्वती जी,लक्ष्मी जी एवं गणेश जी के सम्मुख दीप प्रवज्जलित एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरान्त विद्यालय परिसर में ज्योतिपाल के सानिध्य में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने दिया डेकोरेशन, मोमबत्ती डेकोरेशन, पोस्टर और वेस्ट मेटीरियल से झालर व कैंडिल आदि बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का दृश्य अति मनमोहक एवं ज्ञानप्रद रहा। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने दीपक व मोमबत्ती जलाकर लक्ष्मी-गणेश का पूजन किया। कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने कक्षाध्यापक के सानिध्य में पानी संकट बेटी-बचाओ बेटी-पढाओ आदि विषयो पर रंगोली बनाकर, झालर व गुब्बारांे से अपनी-अपनी कक्षा को सजाया।
श्रीराम कालेज में हुई हुई थाल व दीया सज्जा
श्री राम कालेज के गृह विज्ञान विभाग में दीपावली पर्व के उपलक्ष मे रंगोली, थाल और दीया सज्जा, तथा वेस्ट मटेरियल आर्टिकल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे डा. सुचित्रा त्यागी, अकांक्षा, मीनाक्षी काकरान आदि ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान डा. सुचित्रा त्यागी ने छात्राओं को कहा कि हमें दीपावली पर खरीदी जाने वाली वस्तुओं में स्वदेशी अपनाना चाहिए तथा विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए, ताकि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत रहे और देश का धन देश में रहे। हमें दीपावली पर लाइटिंग के स्थान पर भारत में बने मिट्ठी के दीये का प्रयोग करना चाहिए ताकि इससे एक कुम्हार के घर में भी अच्छी दीपावली बन सकती है। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की डीन डा. श्वेता राठी ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हम वेस्ट मटेरियल से आर्टिकल बनाकर अपनी कला को नई पहचान दे सकते है।
