दुनियादेशराजनीति

ओम बिरला को मंगोलिया से उपहार में मिला घोड़ा

दोनों देशों की संसदों के बीच सहयोग को सुदृढ बनाने पर हुआ करार

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने मंगोलिया में किया गैंडनटेगचेनलिंग और पेथुब मठों का दौरा
LP Live, New Delhi: लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में मंगोलिया के दौरे पर गये भारतीय संसदीय शिष्टमंडल का भव्य स्वागत किया गया। ओम बिरला ने गैंडनटेगचेनलिंग मठ और पेथुब मठों का भी दौरा किया, जहां डा लामा और खंबा नोमुन खान ने उनका स्वागत किया। मंगोलिया में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सम्मान स्वरुप उपहार में एक घोड़ा दिया गया, जिसका नाम बिरला ने विक्रांत रखा।

मंगोलिया के तीन दिवसीय दौरे के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगोलिया की संसद (स्टेट ग्रेट खुराल) के स्पीकर जी. जंडनशतर के साथ दोनों संसदों के बीच सहयोग को और मजबूत करने और विस्तार करने के लिए के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। आज ओम बिरला ने मंगोलिया में बौद्ध धर्म के मुख्य केंद्र माने जाने वाले गैंडनटेगचेनलिंग मठ का दौरा किया, जहां बौद्ध ज्ञान और कलात्मक वस्तुओं सहित अमूल्य बौद्ध विरासत का भंडार है। यहां प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 2015 में इस मठ का दौरा किया था और प्रमुख एबॉट को एक बोधि वृक्ष का पौधा सौंपा था। बिरला ने कहा कि सदियों से भारत और मंगोलिया के बीच सभ्यतागत, ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भगवान बुद्ध की ‘कर्मभूमि’ के रूप में भारत मंगोलिया में बौद्ध विरासत के संरक्षण के लिए पूर्ण रूप से सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत और मंगोलिया के बीच बौद्ध धर्म और आध्यात्मिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए खंबा नोमुन खान को वर्ष 2022 का आईसीसीआर बौद्ध पुरस्कार प्रदान करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बधाई दी और आश्वासन भी दिया कि भारत मंगोलिया में बौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के लिए मठ की विभिन्न पहलों का समर्थन करना जारी रखेगा।

उत्सव में मिला उपहार
मंगोलिया की तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन पर बिरला ने मिनी नादाम उत्सव देखा। यह मंगोलिया का सबसे लोकप्रिय त्योहार है, जिसमें घुड़दौड़, कुश्ती और तीरंदाजी के तीन पारंपरिक खेलों के साथ सदियों पुरानी मंगोलियाई परंपराओं, कलाओं, राष्ट्रीय व्यंजन, शिल्प कौशल और सांस्कृतिक गतिविधियों की झलक भी मिलती है। इस मौके पर स्टेट ग्रेट खुराल (मंगोलिया की संसद) के स्पीकर जी. जंडनशतर ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक घोड़ा उपहार में दिया। बिरला ने घोड़े को ‘विक्रान्त’ नाम दिया। बिरला ने इस मित्रता के प्रतीक के लिए जंडनशतर को धन्यवाद दिया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button