उत्तर प्रदेशशिक्षा

यूपी में 14 शिक्षकों को मिलेगा राज्‍य अध्‍यापक पुरस्‍कार, देखें सूची

LP Live, Desk: उत्तर प्रदेश के राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। राज्य चयन समिति द्वारा मंडलीय समिति में अग्रसारित किए गए संबंधित शिक्षकगण का साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। इसके आधार पर पूरे प्रदेश से 14 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसमें अध्यापक के साथ प्रधानाचार्यों को भी चुना गया है।
राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुने गए यह शिक्षक
गोरखपुर के महात्मा गांधी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह, मेरठ के इस्माइल गल्र्स नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. मृदुला शर्मा, अयोध्या के सुभाष इंटर कालेज सरैया के अध्यापक विनोद कुमार तिवारी, एटा के जलेसर स्थित एमजीएम इंटर कालेज के अध्यापक श्याम बिहारी, सहारनपुर के जडौड़ा पांडा स्थित बीएनडी इंटर कालेज के शिक्षक सुशील कुमार त्यागी, रामपुर के जैन इंटर कालेज के शिक्षक मुनीश चंद्र शर्मा, आगरा के रतन मुनी जैन इंटर कालेज के शिक्षक प्रहलाद, मुजफ्फरनगर के रवापुरी सठेडी स्थित जवाहर लाल नेहरू स्मृति  इंटर कालेज के शिक्षक चंद्र मोहन शर्मा, सुलतानपुर के केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कालेज की अध्यापिका डा. बबीता जैन और शैलेंद्र चतुर्वेदी, वाराणसी के बंगाली टोला इंटर कालेज के अध्यापक डा. जितेंद्र मिश्रा, बरेली के गर्वंमेंट इंटर कालेज के शिक्षक नईम अहमद,  गाजियाबाद के गर्वेंमेंट बालिका इंटर कालेज विजयनगर की शिक्षिका रेनू त्रिपाठी, कासगंज के पंडित दीन दयाल उपाध्याय गर्वेंमेंट माडल इंटर कालेज के शिक्षक मदन चंद राजपूत को राज्य अध्यापक के लिए चुना गया है

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button