हरियाणा

हरियाणा में पुजारियों व पुरोहितों को मिलेगा वेतन

सरकार ने की पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा

कैथल में मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम के नाम पर होगा
LP Live, Karnal: हरियाणा में अब पुजारी औरा पुरोहितों को अब कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से न्यूनतम वेज रेट यानी वेतन दिया जाएगा। इसके लिए मनोहर सरकार ने पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड गठन घोषणा की है। वहीं सरकार ने कैथल में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखने का ऐलान किया।

हरियाणा में पहली बार राज्य स्तरीय श्रीपरशुराम महाकुंभ कार्यक्रम कर्ण की नगरी करनाल में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत शिरकत करते हुए उक्त घोषणाएं की। मनोहर लाल ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर राजपत्रित अवकाश की घोषणा करते हुए कहा कि कैथल में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर रखा जाएगा। वहीं उन्होंने प्रदेश में पुजारी, पुरोहित कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा की, ताकि उन्हें एक निश्चित न्यूनतम आय प्राप्त हो सके। इसके लिए पुजारी, पुरोहित का कुशल वर्कफोर्स के हिसाब से न्यूनतम वेज रेट तय किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि पहरावर जमीन का मामले का समाधान किया गया है और पहरावर जमीन गौड़ ब्राहम्ण कॉलेज को ही मिलेगी।

कालेज में बीएमएस की 100 सीटों की मंजूरी
मुख्यमंत्री ने गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेद कॉलेज में 100 बीएमएस सीटें मंजूर करने की घोषणा की। वहीं 7 विषयों में पांच-पांच यानी एमडी-एमएस कोर्स की कुल 35 सीटों की भी मंजूर करने की घोषणा की। इस कॉलेज के लिए वर्ष 2022 से 2055 तक 33 सालों के लिए नये सिरे से लीज की जाएगी और लीज का रेट नियमानुसार होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के जुर्माना व पैनल्टी के पैसे का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

डाक टिकट जारी होगा
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि भगवान परशुराम के नाम पर डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा जाएगा। मनोहर लाल ने ईबीपीजी विषय पर कहा कि सरकारी नौकरियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए हरियाणा सरकार ने 10 प्रतिशत आरक्षण देने की नीति बनाई थी, जिसके बाद में केंद्र सरकार ने नये नाम से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए देशभर में 10 प्रतिशत आरक्षण की नीति लागू की।

छिब्बर के नाम पर चौक
मुख्यमंत्री ने करनाल में फुव्वारा चौक का नाम भाई मती दास-सती दास छिब्बर के नाम पर रखने की भी घोषणा की। इसके अलावा, पुराने परशुराम चौक का सौंदर्यकरण करने तथा इस परशुराम चौक से गांधी चौक तक के मार्ग का नाम भगवान परशुराम मार्ग रखने की भी घोषणा की। इसी प्रकार शहर के किसी पार्क में भगवान परशुराम की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी।

कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धर्मशालाओं के लिए कुल 31 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने भगवान परशुराम सेवा सदन के लिए 2000 वर्ग गज प्लॉट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी अगर संस्थाएं प्लॉट के लिए आवेदन करेंगी तो उन्हें नियमाुनसार प्लॉट दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महार्षी दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में आचार्य चाणक्य के नाम पर चेयर स्थापित करने की भी घोषणा की, ताकि उनके जीवन व कार्यों पर शोध हो सके। इस समारोह में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सासंद संजय भाटिया, डॉ अरविंद शर्मा, रमेश चंद्र कौशिक, राज्यसभा सांसद जनरल सेवानिवृत डॉ डीपी वत्स, कार्तिकेय शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, विधायक मोहन लाल बड़ौली, हरविंद्र कल्याण, निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button