उत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशशिक्षा

राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में भाग लेंगी मुजफ्फरनगर की दो छात्राएं

LP Live, Muzaffarnagar: शहर के एसएफ डीएवी स्कूल की दो छात्राएं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में प्रतिभाग करेंगी। यह प्रतियोगिता छह दिन चलेगी।

भोपाल में होगी 68वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता                                       एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एके मोहन ने बताया कि भोपाल में आयोजित होने वाली 68वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल की दो छात्राएं भाग लेंगी। कक्षा 9वीं की फरहा नियाजी और कक्षा आठवीं की सृष्टि सिंह प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में अपना प्रदर्शन करेंगी। यह प्रतियोगिता दो जनवरी से सात जनवरी तक आयोजित की जाएगी।

पीटीई चंद्रशेखर राणा का बढ़ा कद                                                       एसएफ डीएवी पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षक चंद्रशेखर राणा को डीएवी केंद्रीय संस्थान दिल्ली द्वारा अंडर-14 बालिका वर्ग का टीम कोच नियुक्त किया गया है। यह चयन उनकी उत्कृष्ट कोचिंग योग्यता और विद्यार्थियों को उच्च स्तर तक तैयार करने के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एके मोहन ने छात्राओं और कोच राणा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हमारे विद्यालय और पूरे डीएवी परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों छात्राएं अपनी प्रतिभा और कौशल के बल पर शानदार प्रदर्शन करेंगी और स्कूल का नाम रोशन करेंगी। इस दौरान उमा रानी, शेखर राणा, रवि बालियान आदि लोग उपस्थित रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button