लाइफस्टाइल- बाल जगत, महिला जगत

शायोनी चक्रवर्ती के अभिनय में दिखी शास्त्रीय नृत्य की झलक

LP Live, Desk: 

मुजफ्फरनगर के  झांसी की रानी स्थित एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में स्पीक मेके संस्था के तत्वाधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें भारतीय संस्कृति व सांस्कृतिक विरासत, भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्य के महत्व को वर्तमान पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से शास्त्रीय नृत्य की झलक पेश की गई। कार्यक्रम में स्वायत्त संस्था ईस्टर्न जोनल कल्चरल सेंटर की ए ग्रेड कलाकार शायोनी चक्रवर्ती ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीआइओएस गजेंद्र कुमार व प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। इसके बाद शायोनी चक्रवर्ती द्वारा छात्राओं को भरतनाट्यम का अर्थ, उसकी मुद्राओं, भाव भंगिमा, नेत्र संचालन, अभिनय द्वारा विभिन्न भावो के प्रस्तुतीकरण के विषय में विस्तार से समझाया व अभ्यास कराया गया। उन्होंने अपने नृत्य और भाव भंगिमाओं के माध्यम से ईश्वरीय चरवाहा अर्थात श्री कृष्ण जी के चरवाहे रूप की महिमा भी प्रस्तुति दी। वंदे मातरम सुजलाम सुफलाम राष्ट्रीय गीत पर एक सुंदर मनमोहक प्रस्तुति भी उनके द्वारा दी गई। कार्यक्रम में डीआइओएस गजेंद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी सांस्कृतिक विरासत को समस्त माध्यमिक विद्यालयों के छात्र- छात्राओं तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, राजेश कुमारी, कुसुमलता, सुमित्रा, कुसुम त्यागी, विजय शर्मा, स्पीक मैके के सदस्य डा. आरएम तिवारी, भावना सिंघल, डा. नीति, गरिमा जैन, हर्ष, डा. मृदुला मित्तल आदि मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button