उत्तर प्रदेशराजनीति

यूपी: दूसरे चरण में आठ लोकसभा सीटो पर सियासी घमासान!

पश्चिमी यूपी की इन 8 सीटों में सात पर भाजपा काबिज, इस बार होगी चुनौती

यूपी में 91 में से 42 करोड़पति और 21 दागी प्रत्याशी, हेमामालिनी सबसे अमीर प्रत्याशी
LP Live, Lucknow: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 13 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों पर 91 प्रत्याशियों के लिए चुनाव होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की उन आठ सीटों पर भी मतदान होगा, जिनमें से सात सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने अपना परचम लहराया था। इस बार इनमें से कई सीटों पर भाजपा-रालोद गठबंधन को सपा व बसपा के प्रत्याशियों से त्रिकोणीय मुकाबले में चुनौती मिलती दिख रही है।

यूपी की आठ सीटों पर नौ महिलाओं समेत कुल 91 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर जहां भाजपा ने पूरी ताकत झोंकी हुई है, वहीं उसका मुकाबला करने के लिए विपक्षी दलों खासकर सपा व बसपा ने भी ऐसी चुनावी रणनीति से अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे हैं, जिसकी वजह से भाजपा प्रत्याशियों को कई सीटों पर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। इनमें भाजपा सात सीटों और उसका सहयोगी दल रालोद एक सीट बागपत पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेसनीत इंडिया गठबंधन की तरफ से सपा और कांग्रेस चार-चार सीटों पर चुनाव मैदान में है। यहां कांग्रेस को अपनी साख बचाने की चुनौती से जूझना पड़ रहा है। जबकि बसपा इन सभी सीटों पर अकेले दम पर चुनाव मैदान में है। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आठ सीटों पर होने वाले चुनाव में 42 करोड़पति उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा में चुनाव होने हैं।

आपराधिक पृष्ठभूमि वाले प्रत्याशी
उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ हरे 91 प्रत्याशियों में से 21 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं, जिनमें 18 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए गए है। इसमें बसपा के आठ में से 3, भाजपा के सात में से 2, समाजवादी पार्टी के चार में से 4, कांग्रेस के चार में से 2, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तीन में से 2 प्रत्याशियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के 25 प्रतिशत, भाजपा के 29 प्रतिशत, समाजवादी पार्टी के 50 प्रतिशत, कांग्रेस के 50 प्रतिशत, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के 33 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। बागपत से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अमरपाल शर्मा पर सबसे ज्या नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

मथुरा से हेमा सबसे अमीर
दूसरे चरण के चुनावी मैदान में उतरे करोड़पति प्रत्याशियों की फेहरिस्त में मथुरा लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव मैदान में उतरी भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी 278 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्ममीदवार है। दूसरे नंबर पर अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम की संपत्ति 16 करोड़ और तीसरे नंबर पर मेरठ से बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी की संपत्ति पांच करोड़ के आसपास हैं। इसके अलावा बसपा, भाजपा, सपा, जय हिन्द नेशनल पार्टी और समाज विकास क्रांति पार्टी के सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। जबकि कांग्रेस के चार में तीन प्रत्याशी ही करोड़पति हैं।

एक तिहाई से ज्यादा इंटरमिडिए भी नहीं
यूपी की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव मैदान में उतरे 91 प्रत्याशियों में से 33 यानी 36 प्रतिशत प्रत्याशी बारहवीं पास भी नहीं है। इनकी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से 12 वीं के बीच है। वहीं 52 प्रत्याशी स्नातक और इससे ज़्यादा पढे हैं। जबकि दो डिप्लोमा, दो साक्षर और दो अनपढ़ हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button