Select Language :

Home » उत्तर प्रदेश » यूपी: अब परिवहन विभाग के चैटबॉट सेवा पर मिलेगी संपूर्ण जानकारी

यूपी: अब परिवहन विभाग के चैटबॉट सेवा पर मिलेगी संपूर्ण जानकारी

यूपी परिवहन विभाग एपीआई एक्सेस मिलने से नागरिक सेवाओं में आएगा डिजिटल परिवर्तन
LP Live, Lukhnow: उत्तर प्रदेश में परिवहन सेवाओं को और अधिक सुगम, पारदर्शी व तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति दे दी है। यूपी परिवहन विभाग द्वारा मई के प्रथम सप्ताह में चैटबॉट सेवा- 8005441222 नंबर पर शुरू की गई थी।

How to Make a News Portal

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग को व्हाट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा के लिए एपीआई एक्सेस (एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस) प्रदान करने की अनुमति मिलने से आम नागरिकों को परिवहन संबन्धी सेवाओं की जानकारी आसानी से मिलेगी। इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अब केवल व्हाट्सऐप पर ही संवाद करके वाहन पंजीकरण विवरण, ड्राइविंग लाइसेंस सेवाओं, चालान जानकारी एवं आवेदन की स्थिति से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे नागरिकों को बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं रहेगी। यह सेवाएं कहीं से भी और कभी भी प्राप्त की जा सकेंगी। इस संबंध में भारत सरकार द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की गोपनीयता से जुड़ा कोई भी डेटा साझा नहीं किया जाएगा। सभी प्रावधानों व सुरक्षा दिशानिर्देशों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस सेवा से मिलने वाले मुख्य लाभ
परिवहन विभाग का चैटबॉट- 8005441222
सेवाओं की 24×7 उपलब्धता
कार्यालय में भीड़ कम होगी
पारदर्शिता में वृद्धि
समय एवं धन की बचत
डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा

वर्जन
यह पहल प्रदेश की परिवहन व्यवस्था को स्मार्ट और उत्तरदायी बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी। विभाग शीघ्र ही आमजन के लिए यह सेवा प्रारंभ करने की कार्यवाही कर रहा है। औपचारिकताएं पूरा करने में कुछ समय अवश्य लगेगा।
-ब्रजेश नारायण सिंह, परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 3 1 6 3 8
Total views : 90534

Follow us on