
लोकपथ लाइव, मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत अति व्यस्ततम महावीर चौक पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नारियल का ठेला लगाने वाले युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में घायल युवक की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


घटना का विवरण: मूल रूप से बरेली का निवासी रिजवान अपने परिजनों के साथ शहर में रहता है, जिनका नगर में कई जगह नारियल के ठेले का कार्य हैं। रिजवान मंगलवार सुबह महावीर चौक पर जीआईसी मैदान के बाहर अपने नारियल के ठेले पर पहुंचकर काम कर रहा है। चश्मदीदों ने बताया कि एक अनियंत्रित कार बेहद तेज गति से आई और सीधे रिजवान के ठेले में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ठेला चकनाचूर हो गया और ठेले की नौकिली कीले उसके शरीर में धस गई। कालेज जा रहे युवाओं ने इस घटना को देखकर कार सवार युवकों को रोक लिया और उन्हें लेकर घायल रिजवान के शरीर के घुसी कीलों को निकाला। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा रूकवार घायल हो जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर में पहुंचावा दिया, लेकिन रास्ते में ही रिजवान ने दम तोड़ दिया। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक के परिजन और मृत के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल आफिसर डा. नवनीत बंसल ने बताया कि जब युवक अस्पताल पहुंचा तो उसकी धडकने नहीं चल रही थी।

रातभर शादी में जागे, नींद की झपकी से हुआ हादसा: महावीर चौक पर नारियल के ठेले में टक्कर मारने वाले कार चालक युवकों ने बताया कि उनके परिवार में शादी थी, जिसमें वह रातभर जागे थे। वह जाट कालोनी में रहते हैं, गांव ढिंढावली के मास्टर अशोक के घर में शादी थी, जिसका सामान लेकर युवक बैंकेट हाल से घर लौट रहे थे। हालांकि युवकों की मानवता रही कि वह घायल को ई-रिक्शा में लेकर जिला अस्तपाल पहुंचे थे। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा चालक को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए किराया तक दिया।











Total views : 236951