उत्तर प्रदेशट्रेंडिंगराजनीति

मुख्यमंत्री योगी ने नई राजधानी दिल्ली बस सेवा की 93 बसों को दिखाई हरी झंडी

उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने मनाया स्थापना दिवस

जिला मुख्यालयों से चलेगी बसें, सात साधारण बीएस-6 भी हुई शुरू
प्रदेश के 10 शहरों में इलेक्ट्रिक बस सेवाओं का शुभारंभ
LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवाओं एवं 07 साधारण बीएस-6 बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। यूपी रोड़वेज ने अपनी यात्रा के 50 साल पूरे कर लिये हैं। सरकार प्रदेश में जनता की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके मद्देनजर उन्होंने निगम से यात्रियों के अधिकार के लिए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर बल दिया।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 50 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में आयेाजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जनपद

 

मुख्यालयों से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के लिए 93 नई राजधानी सेवा एवं 07 साधारण बीएस-6 बसों के अलावा दस शहरो के लिए

इलेक्ट्रिक बसों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की विकास यात्रा तथा उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। समारोह में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के 50 वर्षों की यात्रा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयेाजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के कुछ माह पूर्व 15 मई 1947 को उस समय के उत्तर प्रदेश में लोगों की सुगम व सुरक्षित यात्रा के लिए राजकीय परिवहन सेवा प्रारम्भ हुई थी, जिसकी यह सेवा एक जून, 1972 को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के रूप में सार्वजनिक परिवहन में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने लड़ाई लड़ते हुए राज्य परिवहन निगम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वहीं इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि अपने 50 वर्षों की यात्रा में परिवहन निगम ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। परिवहन निगम की आय में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप तकनीकी का प्रयोग कर लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देने का कार्य किया जा रहा है। परिवहन निगम एक नये कलेवर में कार्य कर रहा है।

यातायात नियमों का पालन जरुरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक जनजागरूकता तथा सड़क यातायात के नियमों का पालन कर हम असंख्य लोगों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने सड़क दुर्घटना से होने वाली मृत्यु को रोकने का आह्वान करते हुए कहा कि एक-एक व्यक्ति की जान हमारे लिए बहुमूल्य है। वह अपने परिवार, समाज तथा राष्ट्र की अमूल्य निधि है। सड़क दुर्घटनाओं तथा इसके कारण होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए जनजागरूकता का अभियान प्रारम्भ करना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इस सम्बन्ध में केन्द्र सरकार तथा उच्चतम न्यायालय ने भी बार-बार चिन्ता व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेवा का उपयोग कराने का कार्य परिवहन निगम के साथ ही निजी आपरेटरों के स्तर पर किया जाना चाहिए। निजी आपरेटरों को इसके लिए एक रेगुलेशन के साथ जोड़ा जाना चाहिए। इसके माध्यम से सभी गांव तथा शहरों को बेहतरीन बस सेवा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। यदि यह कार्य होगा, तो लोगों के लिए सुविधा होगी तथा वे पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करेंगे। इसके माध्यम से प्रदेश में दुर्घटनाओं तथा सड़क दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने में हम सफल होंगे। समारोह में अमरेश कुमार, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम प्रशान्त त्रिवेदी, प्रमुख सचिव परिवहन एल. वेंकटेश्वर लू, प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम मासूम अली सरवर तथा लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार सहित परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button