खेलहरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

अगले महीने ओडिशा के भुवनेशवर में होगा विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट

भारतीय हॉकी टीम निश्चित तौर पर जीतेगी विश्व कप: सीएम
LP Live, Chandigarh: भारत की मेजबानी में आगामी 13 से 29 जनवरी तक उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित विश्व कप हॉकी के लिए हॉकी वर्ल्ड कप ट्राफी का गुरुवार को चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनावरण किया। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री एवं पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह तथा फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विश्वकप हॉकी ट्राफी का अनावरण करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यह गौरव की बात है कि विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट भारत में हो रहा है। उन्होंने इस बात को हरियाणा के लिए भी गर्व का पल बताया कि विश्व कप हॉकी की की भारतीय हॉकी टीम में हरियाणा के पांच खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करने को तैयार हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भारतीय हॉकी टीम अपने बेहतर प्रदर्शन से भारत के लिए विश्व कप जीतकर विश्व विजेता बनेगी।

अब दिल्ली जाएगी ट्राफी
सीएम मनोहर लाल ने ‘खेलेगा-इंडिया, जीतेगा-इंडिया, जीतेगी-हॉकी’ का नारा देते हुए हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी खेल राज्य मंत्री को सौंपी और हरियाणा में खेलो की कमान हॉकी के प्रख्यात खिलाड़ी सरदार संदीप सिंह को सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मणिपुर, असम, सहित 12 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरी और पंजाब से हरियाणा और आगे दिल्ली जाएगी। इस अवसर पर हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव सुनील मालिक और हरियाणा हॉकी फेडरेशन की महासचिव सुनीता रांगी मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button