महाराष्ट्रराजनीति

महाराष्ट्र के अहमदनगर का नाम हुआ ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’

अहिल्यादेवी की 298वीं जयंती समारोह में की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा

LP Live, Ahamadnagar: महाराष्ट्र की सरकार ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती समारोह में एक बड़ी घोषणा की। महाराष्ट्र के अहमदनगर शहर का नाम बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ करने की घोषणा की है।

महाराष्ट्र में देवी अहिल्याबाई होल्कर की 298वीं जयंती समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शामिल हुए, जहां मुख्यमंत्री ने कहा कि 31 मई, 1725 को चौंडी गांव में जन्मी अहिल्यादेवी होल्कर की याद में सरकार अहमदनगर का नाम बदलकर बदलकर ‘अहिल्यादेवी होल्कर नगर’ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालवा राज्य की महान रानी ने 1767-1795 तक शासन किया है। इसीलिए यहां के लोगों की मांग पर सरकार ने अहिल्यादेवी होल्कर के नाम पर यह फैसला किया है। गौरतलब है कि उन्होंने इससे पहले औरंगाबाद का नाम बदलकर ‘छत्रपति संभाजीनगर’ और उस्मानाबाद का नाम ‘धाराशिव’ कर दिया है। शिंदे ने कहा कि अहिल्यादेवी ने अपने राज्य के किसानों और श्रमिकों के लिए बहुत कुछ किया।

महारानी का सम्मान जरुरी
शिंदे ने अहमदनगर को उनका नाम देना जयंती समारोह पर उनका उचित सम्मान करार दिया। उन्होंने कहा कि मराठा साम्राज्य की एक शासक महारानी अहिल्यादेवी होल्कर अपने पति खांडेराव होल्कर, अपने ससुर मल्हारराव होल्कर और उनके बेटे मालेराव होल्कर की मृत्यु के बाद मालवा राज्य की गद्दी पर बैठी थीं, उस समय उनकी आयु मात्र 22 वर्ष थी। उन्होंने किसानों और आम लोगों के लिए बहुत कुछ किया, मंदिरों का निर्माण या जीर्णोद्धार करवाया, राज्य के लोगों की रक्षा की, यहां तक कि अपने भतीजे तुकोजी होल्कर के नेतृत्व में मुगलों के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व किया। उन्होंने अपनी भरोसेमंद टीम के साथ बेहतर शासन चलाकर इतिहास में अपनी जगह बनाई।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button