देशसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

महर्षि दयानंद ने दिखाया मानवता का रास्ता: मोदी

महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती समारोह में बोले पीएम

LP Live, New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती ने विश्व को मानवता का रास्ता दिखाया और आज भी उनके आदर्शो और महिला सशक्तिकरण की आवाज बनकर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और ऐसी कई विकृतियों के खिलाफ चलाया गया अभियान आज फलफूल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात रविवार को राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करते हुए कही। प्रधानमंत्री ने पूजा और यज्ञ में भी हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कहा कि आज जब विश्व अनेक विवादों में फंसा है। तब महर्षि दयानंद सरस्वती जी का दिखाया गया मार्ग करोड़ों लोगों में आशा का संचार करता है। पीएम मोदी ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जन्म जयंती का यह अवसर ऐतिहासिक है। यह पूरे विश्व और मानवता के भविष्य के लिए प्रेरणा का पल है।

समाज सुधारक की भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि जब महर्षि दयानंद सरस्वती जी का जन्म हुआ था तब देश सदियों के बंधनों से अपना आत्मविश्वास खो चुका था और कमजोर हो चुका था। एक समाज सुधारक के रुप में महर्षि दयानंद सरस्वती के दिखाए रास्ते से करोड़ों लोगों में उम्मीद जगी है। जब महर्षि दयानंद सरस्वती भारत की महिला सशक्तिकरण की आवाज बने और सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और ऐसी कई विकृतियों के खिलाफ एक मजबूत अभियान चलाया। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की बेटियां भी राफेल लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। गरीबों और वंचितों का उत्थान सर्वोच्च प्राथमिकता बन गया है। सरकार समाज सुधारकों और महत्वपूर्ण व्यक्तियों, विशेष रूप से उन लोगों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनके योगदान को अभी तक अखिल भारतीय स्तर पर उनका देय नहीं दिया गया है। भगवान बिरसा मुदा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में घोषित करने से लेकर श्री अरबिंदो की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम में भाग लेने तक, प्रधान मंत्री मोदी इस तरह की पहल का नेतृत्व कर रहे हैं।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button