देश

आकर्षण का केंद्र बन रहा है प्रधानमंत्री संग्राहलय

आम जनता के लिए जल्द खुलेगी पीएम मोदी गैलरी

LPLive, New Delhi। देश की राजधानी में प्रधानमंत्री संग्राहलय में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी एक अलग से गैलरी जोड़ी जा रही है, जिसे आगामी जनवरी 2023 में आम लोगो के लिए खोल दिया जाएगा। संग्रालय में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से नरेन्द्र मोदी तक पीएम पद रहे जीवन को दर्शाया गया है।
यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने देते हुए बताया कि नई दिल्ली के तीन मूर्ति रोड पर बने प्रधानमंत्री संग्रहालय में अगले महीने नवंबर में देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के उद्घाटन एपिसोड के साथ संग्राहलय में एक लाइट और साउंड शो करने की भी योजना है। ये संग्रहालय भारत के स्वतंत्रता के बाद के इतिहास पर एक व्यापक और संतुलित परिप्रेक्ष्य प्रदर्शित करता है। यहां नवीनतम टेक्नोलॉजी और ऐतिहासिक कलाकृतियों के स्वस्थ मिश्रण ने सभी को प्रभावित किया है। ऑगमेंटेड रिएलिटी और वर्चुअल रिएलिटी के इस्तेमाल ने इसकी अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी आधारित सामग्री के अनुभव को रोमांचक बनाया है। इस समावेशी प्रयास का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हमारे सभी प्रधानमंत्रियों की नेतृत्वकारी भूमिका के प्रति संवेदनशील बनाना है। प्रधानमंत्रियों के जीवन और उपलब्धियों पर प्रख्यात शिक्षाविदों और जन नेताओं द्वारा त्रैमासिक व्याख्यान श्रृंखला की भी योजना है। ऐसे अवसरों पर यहां कुछ चुनिंदा प्रदर्शनियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। इस श्रृंखला में पहला व्याख्यान भारत के पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी पर दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री संग्रहालय 21 अप्रैल 2022 को जनता के लिए खोला गया था और 30 सितंबर तक 1,15,161 लोगों ने भ्रमण कर इसका अवलोकन किया। 15 अक्टूबर 2022 को एक रिकॉर्ड कायम करते हुए दस स्कूलों के 2044 छात्र-छात्राओं समेत 3,233 आगंतुकों ने एक ही दिन में प्रधानमंत्री संग्रहालय का भ्रमण किया। मंत्रालय के अनुसार शैक्षणिक संस्थान अपने छात्रों को इस संग्रहालय लाने की व्यवस्था करते रहे हैं। इस संग्रहालय के कर्मचारियों द्वारा स्कूलों से आने वाले समूहों पर विशेष ध्यान देते हुए यहां का ज्ञानवर्धक दौरा कराया जाता है। इस संग्रहालय का राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री और अन्य केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों, राज्य के मुख्यमंत्रियों, उच्च न्यायपालिका के सदस्यों, राजनयिकों व अन्य गणमान्य व्यक्तियों समेत प्रमुख राष्ट्रीय नेताओं ने दौरा किया है। मंत्रालय ने प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनकी यात्राओं के बाद गई गई टिप्पणियों को भी सूचीबद्ध किया है। गौरतलब है कि संस्कृति मंत्रालय ने नेहरु संग्रालय को प्रधानमंत्री संग्रालय के रूप में परिवर्तित किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button