देश

नौसेना में शामिल हुआ सैंड शार्क आईएनएस वागीर

समुद्र में किसी भी आपरेशन के लिए नौसेना को मिलेगी ताकत

LP Live, New Delhi: भारतीय नौ सेना में सैंड शार्क आईएनएस वागीर नामक पनडुब्बी को शामिल कर लिया गया है, इसमें पानी के भीतर एक साथ 50 लोग किसी भी आपरेशन को चला सकते हैं। वहीं इसकी पानी के भीतर 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति है।
नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल आर हरिकुमार ने सोमवार को मुंबई के नेवल डॉकयॉर्ड पर वागीर को कमीशन किया है, जिसके साथ ही कलावरी क्लास की 5वीं पनडुब्बी वागीर नौसेना का हिस्सा बन गई। एडमिरल आर हरिकुमार के अनुसार ‘वागीर 24 महीने की अवधि में नौसेना में शामिल होने वाली तीसरी सबमरीन है। ये कॉम्प्लेक्स के निर्माण में हमारे शिपयार्ड की स्पेशलाइजेशन का भी एक शानदार सबूत है। वागीर को तट के साथ ही समुद्र में भी तैनात किया जा सकता है। ये पनडुब्बी पानी के अंदर 50 दिनों तक रह सकती है और इसमें 50 सैनिक एक साथ तैनात किये जा सकते हैं। इससे पहले नौ सेना का कलवरी क्लास की पहली सबमरीन 2017 में मिली थी।

नौ सेना की ताकत में होगा इजाफा
नौसेना के अधिकारियों के अनुसर इस पनडुब्बी से भारतीय नौसेना की ताकत में इजाफा होगा। प्रोजेक्ट-75 के तहत यह पांचवी कलवरी क्लास पनडुब्बी है। प्रोजेक्ट-75 के तहत स्कॉर्पीन डिजाइन की कुल 6 स्वदेशी पनडुब्बियां बनाई जानी हैं। इससे पहले कलवारी, खंडेरी, करंज और वेला चार सबमरीन को नौसेना में शामिल किया जा चुका है। इनका निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड मुंबई में मैसर्स नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से हुआ। दोनों कंपनियों के बीच 6 सबमरीन तैयार करने लिए 2005 में करार हुआ था। वागीर को 12 नवंबर 2020 को लांच किया गया था और एक फरवरी 2022 से वागीर ने समुद्री ट्रायल्स शुरू किए और कम समय में ही हथियार और सेंसर के प्रमुख ट्रायल्स को भी सफलता पूर्वक पूरा किया है।

क्या है इसकी विशेषता
नौ सेना के अनुसार सबमरीन माइंस, मिसाइल से लैस वागीर 221 फीट लंबी है और 21 मीटर ऊंची है। यह सबमरीन एंटी-सरफेस वॉरफेयर, एंटी-सबमरीन वॉरफेयर, खुफिया जानकारी जुटाना, माइन बिछाने और एरिया सर्विलांस का काम कर सकती हैं। पनडुब्बी पानी के ऊपर 20 किलोमीटर प्रति घंटे और पानी के अंदर 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की क्षमता है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button