उत्तर प्रदेश

ताज नगरी आगरा में भी जल्द दौड़ेगी मैट्रो रेल

मुख्यमंत्री योगी ने किया मेट्रो की दो टनल निर्माण का शुभारंभ

चित्र प्रदर्शनी तथा मेट्रो टनल परियोजना के नक्शे का किया अवलोकन
LP Live, Agra: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण-टनल निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस परियोयजना के तहत अगले साल अगस्त तक प्रायॉरिटी कॉरिडोर के निर्माण को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

आगरा में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा और यमुना 02 अण्डर ग्राउण्ड टनल निर्माण के कार्य का शुभारम्भ करने के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने दिसम्बर 2020 में आगरा में मेट्रो कार्य का भूमि पूजन किया था। आगरा के लोग पर्यटन की सुविधाओं के विकास और रोजगार के बेहतर सृजन के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस अत्याधुनिक साधन के लिए लम्बे समय से मांग कर रहे थे। मेट्रो सम्बन्धी यह कार्य युद्ध स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व प्रायॉरिटी कॉरिडोर के कार्य शुरू कर दिया गया था, जिसे अगस्त, 2024 तक पूरा करने का ल क्ष्य रखा गया है। इससे पूर्व दिसंबर 2023 तक छह किमी लंबे कॉरिडोर का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन द्वारा कराया जा रहा है। इसके लिए 29.4 कि0मी0 लम्बे 02 कॉरिडोर विकसित करने के लिए स्वीकृति दी गयी है। फिलहाल 6 किमी लम्बाई के प्रायॉरिटी कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें 03 किमी एलिवेटेड तथा 03 किमी अण्डर ग्राउण्ड टनल का निर्माण शामिल है।

इन शहरो में भी मेट्रो का संचालन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में पहले से ही लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और कानपुर में मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। भविष्य में आगरा भी एक मेट्रो सिटी के रूप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट की अत्याधुनिक सुविधा को नागरिकों और आगरा आने वाले पर्यटकों को उपलब्ध कराने में सफल होगा। मुख्यमंत्री ने जी-20 से सम्बन्धित प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि 04 महानगरों में कुल 11 कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। जी-20 दुनिया के 20 प्रतिष्ठित देशों का समूह है, जिनका दुनिया में एक प्रकार से एकाधिकार सा है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने मेट्रो रेल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी तथा मेट्रो टनल निर्माण हेतु प्रस्तावित परियोजना के नक्शे का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने जी-20 से सम्बन्धित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा विकास कार्यों व तैयारियों का जायजा भी लिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button