उत्तर प्रदेश

जेल में मना दीपावली का जश्न, बंदियों ने बनाई आकर्षक रंगोली, जलाए सौहार्द के दीपक

 

LP Live, Desk: उत्तर प्रदेश की जेलों में दीपावली का जश्न आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया। जेल में बंदी और कैदियों ने जेल अधिकारियों के साथ दीपावली का जश्न मनाया। इसी कड़ी में मुजफ्फरनगर की जेल में मनाई गई दीपावली की कुछ तस्वीरें मीडिया के साथ साझा की गई, जिसमें वहां आपसी सौहार्द के साथ मनाई जा रही दीपावली की मिठास सबके सामने पहुंची।
जिला कारागार मुजफ्फरनगर में दीपावली पर्व के दौरान कैदियों व बंदियों द्वारा जेल में हवन पूजन किया गया। कारागार में सभी धर्मों के बंदी-कैदियों ने एक साथ पूजा अर्चना कर सभी के परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सभी ने बैराको सहित अन्य आसपास परिसर में साफ-सफाई कर जेल को चमका दिया। इस दौरान जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने अपने स्टाफ व बंदियों के साथ घुल मिलकर दीपावली के दीप जलाए। इस अवसर पर जेल परिसर में बंदियों द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोलियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। दीपावली के मौके पर जेल स्टाफ की तरफ से सभी कैदी- बंदियों को मिठाई खिलाई गई। सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button