हरियाणा

गौ तस्करी के लगाम लगाने के जारी हैं प्रयास: श्रवण गर्ग

नूहं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ गौवंश सेवा व सुरक्षा की समीक्षा

LP Live, Mewat:हरियाणा में अवैध रुप से हो रही गौ तस्करी को रोकने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर हरियाणा गौ सेवा आयोग और गौ वंश से जुडे संगठन लगातार प्रयास में हैं।

यह बात मेवात क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान हरियाणा गौ सेवा आयोग प्रदेश के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में नई गौशालाओं का तेजी से निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों से गोवंश को हटाने का काम भी निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ब्रज क्षेत्र में नूंह का भी काफी हिस्सा आता है, जो कि भगवान श्रीकृष्ण की कर्मभूमि रहा है। ऐसी पवित्र भूमि पर गौ हत्या बहुत बड़ा अभिशाप है, कलंक है और इसे दूर करना होगा। चेयरमैन ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद लगातार गौ तस्करों को पकड़ा जा रहा है इससे गौ तस्करों में प्रशासन का खौफ भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के सख्त रवैये के कारण जल्द ही गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो जाएगी। क्योंकि यह सिर्फ एक धर्म से जुड़ा मामला नहीं हमें दूसरे धर्माे का भी अनादर नहीं करना चाहिए।

बेसहारा गौ वंश को भी आश्रय
सड़कों पर बेसहारा गोवंश होने के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा जब हम सत्ता में आए थे तो पहले की सरकारो ने गौसेवा पर कोई काम नहीं किया था। 2015 में पहली बार गौ सेवा आयोग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सक्रिय किया था, उस वक्त 215 गौशालाएं और 1.75 लाख गोवंश थे। जबकी आज 630 गौशालाएं हो चुकी है जिसमें लगभग 5 लाख से ज्यादा गोवंश का लालन पालन हो रहा है। पिछले सात सालों में सड़कों से तीन लाख बेसहारा गौ वंश को आश्रय दिया जा चुका है। इस दौरान पूर्व में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान हरियाणा गौ सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र प्रताप आर्य, आस मोहमद, काऊ टास्क फोर्स सदस्य मोनू मानेसर, भारत भूषण संयोजक बजरंग दल हरियाणा प्रांत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

गौ सेवा और सुरक्षा की समीक्षा
इससे पहले आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग ने जिला के उपायुक्त कार्यालय में मेवात जिला प्रशासन के साथ बैठक करके गौ सेवा और सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरणमल यादव, जिला पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, नरेंद्र सिंह (डिप्टी डायरेक्टर एनिमल हसबेंडरी) और डीएसपी सतीश सिंह सहित प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button