खेलदेश

खेलो इंडिया में 21 खेलों में 2841 खिलाड़ियों का चयन

खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए अभियान

LP Live, New Delhi: भारत में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जा रही खेलो इंडिया योजना के तहत 21 खेलों के 2841 एथलीटों का चयन किया गया है। इन खेलो इंडिया के एथलीटों का चयन खेलो इंडिया गेम्स,नेशनल चैंपियनशिप और खुली चयन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इसकी जानकारी गुरुवार को राज्यसभा में खेलो इंडिया के बारे में पूछे गये एक सवाल के जवाब में युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि एसएआई राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के माध्यम से प्राथमिकता वाले खेल विषयों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान की जाती है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के ‘खेल प्रतियोगिता और प्रतिभा विकास’ के तहत, एथलीटों को खेलो इंडिया गेम्सप, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और खुली चयन परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चुना जाता है।

राष्ट्रीय खेल पोर्टल है माध्यम
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल प्रतिभा खोज पोर्टल के माध्यम से भारतीय खेल प्राधिकरण यानी साई प्राथमिकता वाले खेल विषयों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान के लिए एक मंच प्रदान करता है, जिसमें देश के लिए पहचान किए गए एथलीटों को विभिन्न प्रशिक्षण सुविधाओं में अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है और राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों में उत्कृष्टता हासिल की जाती है। फिलहाल खेलो इंडिया योजना के तहत 21 खेल विधाओं में अब तक देश भर से 2841 एथलीटों को खेलो इंडिया एथलीट के रूप में चुना गया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button