अरुणाचल प्रदेशदेशराजनीतिस्वास्थ्य

किरेन रिजिजू व एसपी बघेल से छीना कानून मंत्रालय, अर्जुन मेघवाल होंगे कानून मंत्री

मोदी कैबिनेट में फेरबदल को राष्ट्रपति ने दी मंजूरी

LP Live, New Delhi: मोदी कैबिनेट में हुए बदलाव के बाद विधि एवं न्याय मंत्रालय में केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू और कानून राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को हटा दिया है। रिजिजू के स्थान पर अर्जुन मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। रिजिजू को भू विज्ञान मंत्री और बघेल को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री नियुक्त किया गया है।

केंद्र की मोदी सरकार में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारियां निभाने वाले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय छीन लिया गया है। उनके स्थान पर कानून मंत्रालय की जिम्मेदारी अब अर्जुन राम मेघवाल को सौंपी गई है। इसकी पुष्टि राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान जारी करके की है। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोदी कैबिनेट में इस बदलाव को मंजूरी दे दी है। इस फेरबदल के अनुसार कानून एवं न्याय मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू को अब भू विज्ञान मंत्रालय सौंपा गया है। पीएम ने कानून मंत्रालय का कार्यभार अर्जुन मेघवाल को सौंपा है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल को कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री से बदलकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

टिप्पणी पर रिजिजू को सुप्रीम कोर्ट से राहत
उधर पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है, जिसमें वकीलों के एक संगठन ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर कार्रवाई की मांग की थी। बॉम्बे लॉयर्स एसोसिएशन (बीएलए) ने न्यायपालिका को लेकर की गई टिप्पणी के मामले में रिजिजू और धनखड़ के खिलाफ याचिका डाली थी।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button