अपराधदेशराजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस

दुष्कर्म पीड़िताओं की जानकारी देने को राहुल नेे मांगा समय

भारत जोडो यात्रा के दौरान दुष्कर्म पीड़िताओं को लेकर राहुल गांधी ने दिया था बयान
LP Live, New Delhi: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर बयान देना भारी पड़ता नजर आ रही है। इन पीड़ित महिलाओं की जानकारी लेने जब दिल्ली पुलिस राहुल के तुगलक लेन स्थित सरकारी आवास पर पहुंची तो उन्होंने जानकारी देने के लिए समय मांग लिया।

दिल्ली पुलिस में स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा ने राहुल के घर पुलिस के पहुंचने की पुष्टि की और बताया कि उनकी राहुल गांधी के साथ बातचीत हुई है, जिसमें उन्होंने पीड़ित महिलाओं की जानकारी देने के लिए समय मांगा है। दरअसल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर बयान दिये थे। ऐसी ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए उनके बारे में पुलिस राहुल से जानकारी लेने पहुंची थी। राहुल के घर पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताते हुए विरोध ही नहीं किया, बल्कि मौके पर नारेबाजी करके हंगामा करते कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। कांग्रेस नेता राहुल के घर से निकलते समय स्पेशल सीपी (एलएंडओ) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने यह जानकारी देने के लिए कुछ समय मांगा है। इसके लिए उन्हें पहले नोटिस भी दिया गया है।

महिलाओं को लेकर क्या था राहुल का बयान
कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल गांधी ने कहा था कि यात्रा के दौरान उन्हें कई महिलाएं मिलीं, जिन्होंने उनसे कहा कि उनके साथ दुष्कर्म हुआ है। बकौल राहुल ऐसी ही एक लड़की मेरे पास आई और बोली राहुलजी, मेरे साथ बहुत बुरा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास जाए, तो बोलीं कोई नहीं सुनता। इस तरह राहुल गांधी ने महिला सुरक्षा के नाम पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की। बयान सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस सक्रिय हो गई। राहुल गांधी को नोटिस जारी हुआ और 16 मार्च को पेश होने को कहा गया, ताकि पुलिस को उत्पीड़न का शिकार महिलाओं के बारे में पता चल सके और उन्हें न्याय दिलाया जा सके।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button