देशराजस्थान

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के सौ दिन पूरे

पार्टी ने यात्रा को बताया एक बड़ी उपलब्धि

LP Live, New Delhi: कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है, जिसे 100 दिन पूरे हो चुके है। इस यात्रा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में जान फूंकने और गिरते जनाधार को हासिल करने के मकसद से चलाया गया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि आमजन के मुद्दों को लेकर चल रही इस यात्रा से राजनीतिक रुप से पार्टी की ताकत बढ़ेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिए उजागर किये जा रहे आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पार्टी के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि करार दिया। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यात्रा अब भी जारी है। शुक्रवार को राजस्थान में मीना उच्च न्यायालय से यात्रा के सुबह के चरण की शुरुआत की गई। इसमें राहुल गांधी व वेणुगोपाल के अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पदयात्रियों के साथ कदमताल मिलाते हुए यात्रा को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने अब तक आठ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान से गुजर रही है। अब 2,800 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर चुके राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ-साथ आलोचकों का भी ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहे हैं। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी।

भाजपा पर किये गये बड़े हमले
कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी की छवि को खराब करने की भारतीय जनता पार्टी की कोशिश भी इस यात्रा से नाकाम कर दिया गया है। यात्रा को व्यापक स्तर पर जन समर्थन मिल रहा है। इसी लिए पार्टी ने इस यात्रा के बाद 26 जनवरी से पार्टी द्वारा एक अन्य अभियान के माध्यम से फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विवाद भी यात्रा का हिस्सा रहे हैं और कांग्रेस तथा भाजपा ने कई मौकों पर एक-दूसरे की आलोचना की है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button