हरियाणा

करनाल शुगर मिल में जल्द लगेगा एथेनॉल प्लांट 

मिल में गुड़ और शक्कर भी किया जायेगा तैयार: मनोहर

LP Live, Karnal: यमुनानगर शुगर मिल के बाद अब करनाल किसान शुगर मिल में भी जल्द किसान शुगर मिल में करोडो रुपए की लागत से 120 केएलपीडी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इस संबन्ध में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को करनाल शुगर मिल की आय बढ़ाने पर फ़ोकस करने के निर्देश दिये हैं। इस प्रोजेक्ट के साथ-साथ मिल में जल्द से जल्द गुड और शक्कर बनाने के प्रोजेक्ट को भी शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मेरठ रोड पर स्थित करनाल शुगर मिल में मिल बोर्ड के निदेशिकों, किसानों व भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने शुगर मिल के अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने आगामी पिराई सत्र की तैयारियों की समीक्षा भी की। बैठक में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि शुगर मिल के साथ 137 गांवों के 2650 किसानों के परिवार जुड़े हुए है। इस शुगर मिल में 58 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करने का तथा 10 प्रतिशत गन्ने की रिकवरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मिल को एटपार चलाने का प्रयास किया जाना चाहिए। किसी भी शुगर मिल को नुकसान में नहीं चलाया जा सकता, इसलिए सभी को मिलकर शुगर मिल को एटपार पर चलाने का काम करना चाहिए। सरकार की तरफ से शुगर मिलों में लगातार किसानों, मजदूरों को तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि चीनी बनाने से शुगर मिलों के लाभ में ईजाफा नहीं किया जा सकता, इसलिए शुगर मिलो में अतिरिक्त संसाधनों पर ध्यान दिया जा रहा है। इस विषय को ध्यान में रखते हुए किसान शुगर मिल में करोडो रुपए की लागत से 120 केएलपीडी का प्रोजेक्ट लगाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट से शुगर मिल को फायदा होगा। इसके साथ ही करनाल शुगर मिल में जल्द ही गुड और शक्कर भी बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को शुगर मिल के अधिकारी जल्द से जल्द शुरू करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बोर्ड के निदेशिकों और किसानों की मांग को पूरा करते हुए शुगर मिल में यार्ड बनाने, शेड बनाने, सोलर प्लांट लगाने, चारी दीवारी बनाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button