साहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्म

आज दोपहर 2:39 बजे से चंद्रग्रहण, सूतक काल 9 घंटे पहले

ज्योतिषविद ललित शर्मा

LP Live, Desk:
आज कार्तिक गंगा स्नान के साथ चंद्र ग्रहण का सूतक काल सुबह सूर्योदय के साथ ही प्रारंभ हो गया है। चंद्र ग्रहण का सूतक स्पर्श से 9 घंटे पूर्व माना जाता है, लेकिन ग्रस्तोदय चंद्र ग्रहण होने से पूर्वव्रती पूरे दिन ग्रहण का सूतक माना गया है।
आज यह खग्रास चंद्रग्रहण को संपूर्ण भारत में ग्रस्तोदय के रूप में दिखाई देगा। बिजनौर के सिविल लाइन स्थित धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के ज्योतिषविद ललित शर्मा बताते हैं कि आज चंद्रग्रहण दोपहर 2:39 बजे से शुरू होगा। इसका खग्रास दोपहर 3: 46 मिनट पर होगा। मध्य परमग्रास 4:29 पर रहेगा। खग्रास समाप्ति 5:12 मिनट और ग्रहण मोक्ष समाप्त 6:19 बजे होगा। उन्होंने बताया कि भारत में स्थानीय चंद्रोदय से ही ग्रहण का प्रारंभ माना जाएगा, क्योंकि भारत में मुख्य रूप से चंद्रोदय के बाद इस ग्रहण की समाप्ति देखी जा सकेगी।

गर्भवती स्त्रियों के लिए सावधानियां
ज्योतिषविद ललित शर्मा बताते हैं कि गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण काल में बाहर नहीं निकलना चाहिए। मान्यता है कि राहु या केतु के दुष्प्रभाव के कारण शिशु शारीरिक रूप से अक्षम हो जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button