Select Language :

Home » देश » अशीम घोष हरियाणा व अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल बने

अशीम घोष हरियाणा व अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल बने

राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने मंजूर किया लद्दाख के उपराज्यपाल डा. बी.डी.मिश्रा का इस्तीफा
LP Live, New Delhi: राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल के रुप में कविंदर गुप्ता को नियुक्त किया है। जबकि अशोक कुमार घोष हरियाणा और पुसापति अशोक गजपति राजू गोवा के नए राज्यपाल नियुक्त किये गये हैं।

How to Make a News Portal

राष्ट्रपति सचिवालय से जारी बयान के अनुसार राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी.मिश्रा (सेवानिवृत्त) का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उन्होंने उनके स्थान पर कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं प्रो. अशीम कुमार घोष को हरियाणा का नया राज्यपाल और पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया है। अशीम हरियाणा में सेवानिवृत्त राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय का स्थान लेंगे। जबकि अशोक गजपति राजू गोवा में राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई का स्थान लेंगे। ये नियुक्तियां राज्यपाल/उपराज्यपाल के संबंधित कार्यालयों का कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी।

कौन हैं नवनियुक्त राज्यपाल व उप राज्यपाल
हरियाणा के नए राज्यपाल प्रो. आसिम कुमार घोष हावड़ा पश्चिम बंगाल से हैं, जो पश्चिम बंगाल भाजपा के चीफ रह चुके हैं और भाजपा की टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं गोवा के राज्यपाल बनाए गये पुसापति अशोक गजपति राजू पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रहे है। वे आंध्र प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में 1978 से 2004 और 2009 से 2014 तक सात बार चुने गए। उन्होंने वाणिज्यिक कर, उत्पाद शुल्क, विधायी मामले, वित्त, योजना और राजस्व जैसे विभागों में 13 वर्षों तक मंत्री के रूप में कार्य किया। राजू विजयनगरम के अंतिम महाराजा पुसापति विजयराम गजपति राजू के छोटे पुत्र हैं और उनकी परिवार की परोपकारी गतिविधियों, विशेष रूप से सिम्हाचलम मंदिर और विजयनगरम में शैक्षिक संस्थानों के लिए प्रसिद्ध है। वे सार्वजनिक स्वास्थ्य, जल संरक्षण, और बिजली संरक्षण में रुचि रखते हैं। उन्होंने आंध्र प्रदेश में आवास, पेयजल, और स्वास्थ्य योजनाओं को बढ़ावा दिया है। अब उन्हें गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि लद्दाख के नव नियुक्त उप राज्यपाल कविंदर गुप्ता जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे हैं। वे जम्मू कश्मीर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

Share this post:

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

खबरें और भी हैं...

वोट करें

Are You Satisfied Lokpath Live

Our Visitor

0 2 9 8 0 7
Total views : 85902

Follow us on