उत्तर प्रदेश

यूपी में कई आईपीएस अफसरों के तबादले

LP Live, Lucknow: उत्तर प्रदेश में आठ आइपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मेरठ सहित कई जोन के आईजी बदले गए है।

शासन ने लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था के पद पर तैनात पीयूष मोर्ड‍िया को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया  है। वहीं, देवीपाटन रेंज के डीआइजी उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में नया संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था बनाया गया है। इसके साथ अयोध्या रेंज के डीआइजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन रेंज का डीआइजी बनाया गया है। आइजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज का आइजी बनाया गया है। आइजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी मेरठ रेंज बनाकर भेजा गया है। उधर अलीगढ रेंज के डीआइजी के पद तैनात रहे दीपक कुमार को पदोन्नति के बाद अब आइजी आगरा रेंज के पद पर तैनाती दी गई है। कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को डीआइजी अलीगढ़ रेंज के पद पर तैनात किया गया है। शनिवार देर रात यह फेरबदल हुआ है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button