शिक्षाहरियाणा

राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय ने छात्रों को बांटी डिग्रियां

देश में विश्वविद्यालयों के विस्तार की आवश्यकता

एमवीएन विश्वविद्यालय पलवल का दीक्षांत समारोह
LP Live, Palwal: हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पलवल के एमवीएन विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में छात्रों को डिग्रियां प्रदान की। इनमें 15 पीएचडी एवं अन्य 350 मेधावी छात्र एवं छात्राओं ने विभिन्न विषयों में डिग्रियां हासिल की। उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए तीन छात्रों को स्वर्ण पदक का सम्मान एवं प्रमाण पत्र दिया गया।

राज्यपाल बंडारु ने इससे पहले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। समारोह में 15 पीएचडी एवं अन्य 350 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को अभियांत्रिकी, प्रबंधक, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, कंप्यूटर साइंस, कृषि विज्ञान और विज्ञान आदि संकायों की उपाधि के रुप में डिग्रिया प्रदान की गई। दत्तात्रेय ने उपाधि हासिल करने वाले सभी विद्यार्थी एवं उनके अभिवाको को बधाई देते हुए कहा की भविष्य में आप जो भी विद्यार्थी आदर्श बनने का मार्ग अपनाएं। उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने पर बल देते हुए कहा कि यदि महिलाएं आगे बढ़ेगी तो देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने उच्च शिक्षा जिक्र करते हुए कहा की आजादी के बाद से निरंतर विश्वविद्यालय बढ़ रहे हैं, फिर भी आबादी को देखते हुए अभी और विश्वविद्यालय को खोले जाने की जरूरत है।

नई शिक्षा नीति होगी खास
राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति का भी जिक्र करते हुए कहा कि अगर हम शिक्षा को अपनी मातृभाषा में ग्रहण करेंगे तो और आगे बढ़ पाएंगे। उन्होंने नैतिक मूल्यों, नई खोज, तकनीक विकास पर भी जोर दिया। विश्वविद्यालय की प्रबंधक संचालक कांता शर्मा, अध्यक्ष वरुण शर्मा, कुलाधिपति संतोष शर्मा ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि एमवीएन विश्वविद्यालय की शुरुआत स्वर्गीय गोपाल शर्मा ने जिस सपने को लेकर की थी, वह साकार हो रहा है, जिससे शिक्षा लेकर अनेक विद्यार्थी आज राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जेवी देसाई ने कहा की एमवीएन एजुकेशन सोसाइटी की स्थापना 1983 में हुई। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 2012 में एमवीएन विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रतन ने सभी का आभार जताया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button