खेलदेश

क्रिकेटर ऋषभ पंत केे लिए हो रही दुआएं, व्यापारियों ने कराया यज्ञ

राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी की क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

LP Live, Desk:  भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान ऋषभ पंत के स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए दुआ की जा रही है। 2023 के पहले दिन यज्ञ किया गया है। यज्ञ में शामिल हुए लोगों ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की दीर्घायु व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उनके फैंस व व्यापारियों ने मुजफ्फरनगर, मेरठ, दिल्ली सहित अन्य कई जगहों पर प्रार्थना की।

मुजफ्फरनगर में हुए यज्ञ में  मुख्य यजमान  कपिलदेव अग्रवाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री उत्तर प्रदेश, राहुल गोयल भाजपा नेता (यज्ञ आयोजक), शिशुकांत गर्ग एड., संजय जिंदल काका, श्रवण गुप्ता, संजय बंसल, रजत गोयल आदि ने भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेट ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ व पुनः मैदान में आने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। यज्ञ आचार्य  पंडित हेमनाथ शास्त्री द्वारा मंत्र उच्चारण द्वारा यज्ञ पूर्ण कराया। इसके बाद तुलसी मंदिर, घास मंडी चौक, भगत सिंह रोड पर इस अनुष्ठान हुआ। इसमें विपुल शंकर गोयल, संजय गर्ग उपाध्यक्ष जिला भाजपा, बिजेंद्र  पाल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रोहित तायल मंडल अध्यक्ष, राजकुमार सिद्धार्थ अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, गोपाल गर्ग, मनीष तलार कार्यालय प्रभारी भाजपा, प्रवीण पीटर सभासद, प्रेमी छाबड़ा, नरेश मित्तल सभासद आदि रहे। वहीं गाजियाबाद के सेवाधाम, दिल्ली के मनडोली, शाहदरा आदि स्थानों पर व्यापरियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button