ट्रेंडिंगराजनीतिराज्यस्वास्थ्यहरियाणा

हरियाणा: पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन, तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान

हरियाणा सरकार का तीन दिन के राजकीय शोक का ऐलान, एक दिन की रहेगी छुट्टी

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार, प्रधानमंत्री मोदी समेत दिग्गजों ने जताया शोक
LP Live, Chandigarh: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला का निधन हो गया, जिन्होंने 89 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। चौटाला के निधन की खबर सुनते ही पूरे राज्य में शोक की लहर फैल गई। राज्य सरकार ने इस दुखद घटना के मद्देनजर तीन दिन का का राजकीय शोक घोषित किया है। राज्य सरकार ने 20 से 22 दिसंबर तक राजकी शोक का ऐलान करते हुए एक दिन की छुट्टी भी घोषित की है।

हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके ओमप्रकाश चौटाला के शुक्रवार को हुए निधन की खबर देते हुए इनेलो मीडिया समन्वयक राकेश सिहाग ने बताया कि ओम प्रकाश चौटाला का गुरुग्राम में उनके आवास पर शुक्रवार को निधन हो गया है। चौटाला को गुरुग्राम में उनके घर में दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। चौटाला के निधन की खबर मिलते ही हरयिाणा की नायब सैनी ने राज्य में तीन दिन के लिए राजकीय शोक का ऐलान किया। इस अवधि के दौरान हरियाणा के सभी सरकारी भवनों पर जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है, वह आधा झुका रहेगा। वहीं राज्य सरकार के सभी सार्वजनिक समारोह रद्द कर दिए गए हैं और कोई भी आधिकारिक मनोरंजन आयोजित नहीं होगा। 21 दिसंबर शनिवार को दिवंगत नेता ओम प्रकाश चौटाला की राजकीय अंत्येष्टि तेजा खेड़ा फार्म में दोपहर 3:00 बजे की जाएगी। इस अवसर पर उपायुक्त सिरसा और पुलिस अधीक्षक सिरसा सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।

ओम प्रकाश चौटाला का सियासी सफर
ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के डिप्टी पीएम रह चुके चौधरी देवीलाल के बेटे थे। ओम प्रकाश चौटाला 1970 में पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर राज्यसभा पहुंचे थे। और पहली बार 1989 में वो मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि उनका कार्यकाल 171 दिनों का ही रहा था। इसके बाद वो 1990 को सिर्फ पांच दिन के लिए सीएम बने थे। 1991 को वो तीसरी बार हरियाणा के मुख्यमत्री बने. इस बार वो 14 दिन तक सीएम रहे। 1999 को वो चौथी बार हरियाणा के सीएम बने। करीब चार महीनों के लिए ही वो सीएम पद पर रहे। साल 2000 को चौटाला पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने और इस बार उन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। प्रदेश की राजनीति में वे वर्षों तक सक्रिय रहे और चौधरी देवीलाल जी के कार्यों को आगे बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

सीएम नायब सिंह सैनी ने जताया दुख
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सिनी ने पूर्व सीएम ओम प्रकाश चोटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओम प्रकाश चौटाला जी का निधन बेहद दुखद है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने जीवन भर राज्य और समाज की सेवा की है. यह देश और हरियाणा प्रदेश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट कर हरियाणा के पूर्व सीएम चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के निधन की शोक जाहिर किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button