ट्रेंडिंगराजनीतिराज्यसाहित्य- कला संस्कृति,अध्यात्मस्वास्थ्यहरियाणा

हरियाणा: कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान बवाल, फायरिंग व लाठी डंडे चलने से मचा हडकंप

गोली लगने से तीन घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, नारेबाजी के साथ रास्ता जाम व प्रदर्शन

1008 कुंडिय महा यज्ञ में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी को भी करनी थी शिरकत
LP Live, kurukshetra: हरियाणा में धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडिय महा यज्ञ के दौरान शनिवार सुबह बासी खाने का विरोध करने पर बाबा हरिओम के बाउंसरों ने ब्राह्मणों के साथ की मारपीट की और फायरिंग व लाठी डंडे भी चले, जिसमें गोली लगने से तीन ब्राह्मण घायल हो गये हैं। धार्मिक आयोजन में हुए बवाल के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला। इस महायक्ष में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी आने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही यहां बवाल मच गया।

कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1008 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई, जब महायज्ञ के दौरान फायरिंग होने की आवाज से आसपास के इलाकों में हडकंप मच गया। गोली लगने के कारण महायज्ञ में आए तीन ब्राह्मण घायल भी हो गये हैं। दरअसल इस बवाल के पीछे इस महायज्ञ में देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्राह्मणों के सामने बासी भोजन परोसा गया तो इसका ब्राह्मणों ने विरोध किया। इस विरोध के चलते आयोजकों के बाउंसरों ने ब्राह्मणों के साथ मारपीट की और फिर फायरिंग करना शुरु कर दिया। फायरिंग की आवाजों के कारण आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने इस घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। कई ब्राह्मणों के सिरों में गंभीर चोटें भी बताई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में यज्ञ के दौरान हुए इस बवाल में लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी को गोली लगने के बाद ब्राह्मण भड़क गए और इसके बाद आयोजकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें लखीमपुर के रहने वाले प्रिंस शुक्ला भी घायल हुए।

कैथल मार्ग पर जाम व तोड़फोड़
इस घटना के विरोध में यज्ञशाला से बाहर निकले ब्राह्मणों ने कैथल रोड को जाम करके वाहनों को रोककर उनमें तोड़फोड़ की। गुस्साए ब्राह्मणों ने महायज्ञ की यज्ञशाला का मुख्य द्वारा तोड़ दिया. और डंडे-पत्थरों से रोड पर लगे बैनर-होर्डिंग भी फाड़ दिए। इस प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंची कुरुक्षेत्र पुलिस ने ब्राह्मणों को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज करके ब्राह्मणों को वहां से हटवाकर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन फिर प्रदर्शनकारी ब्राह्मण रोड पर जाम लगाकर बैठ गये। कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के आसपास थीम पार्क में ईंट-पत्थर और डंडे पड़े हैं। मिली जानकारी के अनुसार यज्ञ करने वाले ब्राह्मणों में आपस में हुई तकरार को लेकर फायरिंग और लाठियां चली हैं।

महायज्ञ में मुख्यमंत्री आने वाले थे
कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान ब्राह्मण की दक्षिणा को लेकर भी विवाद हुआ। इस यज्ञ में अभी तक भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष मोहन लाल बडौली समेत तमाम केंद्रीय मंत्री के साथ त्रिपुरा के डिप्टी स्पीकर भी यज्ञ कर चुके हैं। वहीं इस महायज्ञ में 23 मार्च को कल मुख्यमंत्री नायब सैनी व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल समेत तमाम केंद्रीय मंत्रिमंडल के साथ-साथ हरियाणा के मंत्रियों ने भी शिरकत करने वाले थे, कि उससे पहले ही महायज्ञ में विध्न पड़ गया।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button