दुनियादेशराजनीति

हम हुए 142.86 करोड़, भारत की आबादी हुई चीन से 30 लाख ज्यादा

संयुक्त राष्ट्र ने जारी किये नई जनसंख्या के आंकडे

स्वास्थ्य, शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विकास में आगे भारत
LP Live, New Delhi: आबादी के हिसाब से भारत चीन से आगे पहुंचने वाला है यानी अब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र के दावे के मुताबिक भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंचने वाली है, जबकि चीन में जनसंख्या 142.57 करोड़ होने जा रही है।

संयुक्त राष्ट्र में पापुलेशन एंड प्रोजेक्शन की रिपोर्ट के अनुसार भारत की आबादी अपने एशियाई पड़ोसी की तुलना में 30 लाख ज़्यादा होगी। हालांकि चीन की आबादी में उसके दो विशेष क्षेत्रों हांग-कांग और मकाऊ और ताइवान के आंकड़ों को शामिल नहीं किया गया है, जिसे चीन अपना हिस्सा बताता है। जब 70 साल पहले रिकॉर्ड रखे जाने लगे तबसे चीन लगातार सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहा है, लेकिन वर्ल्ड पापुलेशन रिव्यू जैसी संस्थाओं का मानना है कि भारत की आबादी इस साल पहले ही चीन को पीछे छोड़ चुकी है, हालांकि भारत की आबादी के आंकड़ों को लेकर असमंजस की स्थिति है क्योंकि साल 2011 के बाद से अब तक यहाँ जनगणना नहीं हुई है। रिपोर्ट में 2023 की शुरुआत अनुमान लगाया गया है कि इस साल के मध्य में भारत सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। संयुक्त 1950 से दुनिया में आबादी से जुड़ा डेटा जारी कर रहा है। तब से यह पहला मौका है जब भारत की आबादी चीन से ज्यादा हुई है। चीन में 1950 के बाद से जन्म दर में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। पिछले साल इसमें कमी आई। 2021 में चीन की जन्म दर 7.52 प्रतिशत थी। यह 2022 में घटकर 6.77 प्रतिशत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसंख्या चीन से कब आगे निकली। दोनों देशों के आंकड़े जारी करने के समय में काफी अंतर है तो इसका अनुमान लगाना मुश्किल है। हम यही बता सकते हैं कि चीन की जनसंख्या पिछले साल पीक पर थी जिसके बाद इसमें साढ़े 8 लाख की गिरावट आई थी। वहीं इसके उलट भारत में पॉपुलेशन लगातार बढ़ रही है।

यहां भी पिछड़ा चीन
भारत में 14 साल तक की उम्र वाली करीब 35 करोड़ आबादी है। जबकि चीन में यह आंकड़ा 24 करोड़ है। इसी प्रकार भारत में 15 से 64 साल उम्र वाले करीब 97 करोड़ लोग हैं। जबकि चीन में यह आंकड़ा 98 करोड़ का है। इसके अलावा भारत में 65 साल से ज्यादा उम्र के 10 करोड़ लोग हैं, तो चीन में इस उम्र के करीब 20 करोड़ है। एक तरह से देश में 18 प्रतिशत 10 से 19 आयु वर्ग, 26 प्रतिशत 10 से 24 आयु वर्ग, 68 प्रतिशत 15 से 64 वर्ष आयु वर्ग में और 65 वर्ष से ऊपर 7 प्रतिशत है।

कई क्षेत्रों में विकास में आगे भारत
रिपोर्ट के मुताबिक भारत एक शक्तिशाली देश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में यह लगातार आगे बढ़ रहा है। हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं। विकसित होते भारत की आबादी में भी इजाफा हो रहा है और यह पहला मौका मौका है जब भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बनने जा रहा है।

अमेरिका तीसरे नंबर पर
संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के स्टेट ऑफ वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट के अनुसार 2023 के जनसांख्यिकीय आंकड़ों का अनुमान है कि चीन की 142.57 करोड़ की तुलना में भारत की जनसंख्या 142.86 करोड़ है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो अमेरिका 34 करोड़ की आबादी के साथ तीसरे नंबर पर है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button