लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की 72 उम्मीदवारों दूसरी सूची
एक दिन पहले सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहरलाल खट्टर करनाल से लड़ेंगे चुनाव


नितिन गडकरी] पीयूष गोयल व अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्रियों को मिला टिकट
LP Live, New Delhi: लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी सूची जारी की है, जिसमें एक दिन पहले हरियाणा के सीएम की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहरलाल खट्टर को करनाल लोकसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। इस दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी व मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल तथा हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उत्तराखंड की हरिद्वार से त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रत्याशी बनाए गये हैं।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 72 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें दिल्ली की दो, दादर एवं नगर हवेली की एक, गुजरात की सात, हरियाणा की छह, हिमाचल प्रदेश की दो, कर्नाटक की 20, मध्य प्रदेश की पांच, महाराष्ट्र की 20, तेलंगाना की छह, त्रिपुरा की एक और उत्तराखंड की दो लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किये गये हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री पद से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल को करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जहां से फिलहाल संजय भाटिया सांसद हैं। जबकि नायब सैनी अब करनाल की विधानसभा सदस्य से इस्तीफा दे चुके मनोहरलाल खट्टर के स्थान पर विधानसभा चुनाव लडेंगे। इस सूची में सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। करनाल से मनोहरलाल के अलावा अंबाला से श्रीमती बंता कटारिया, सिरसा से अशोक तंवर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
