उत्तर प्रदेशखेलदिल्ली-NCR

अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने ग्रहण किया नायब तहसीलदार का पद

LP Live, Desk: अंतरराष्ट्रीय एवं अर्जुन अवार्डी पहलवान दिव्या काकरान ने सोमवार को गौतमबुद्धनगर की तहसील में पहुंचकर नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों से उन्होंने परिचय किया।

दिल्ली को छोड़कर अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या ने गुजरात के अहमदाबाद में हुए राष्ट्रीय खेलों में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिभाग किया। जिसमें दिव्या काकरान ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया था। इसके अलावा इंग्लैंड के बर्मिंघम में कुश्ती में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसके बाद दिव्या काकरान ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नौकरी दिए जाने का आग्रह किया था। जिस पर योगी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति दी है।   दिव्या सैन काकरान ने नोएडा सेक्टर 6 गौतमबुद्ध नगर की तहसील में पहुंचकर नायब तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया है।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button