खेलदुनियादेशहरियाणा

चीन में बजा हरियाणा के खिलाड़ियों का डंका

एशियाई खेलों में भारत के लिए जीते 22 पदक

राज्य सरकार ने पदकवीरों की पुरस्कार राशि में की बढ़ोतरी
LP Live, Chandigarh: अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत के हिस्से में आने वाले पदकों में पिछले एक दशक से हरियाणा के खिलाड़ियों सबसे बड़ा हिस्सा रहा है। चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भी इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीतने वाले भारत में हरियाणा के खिलाड़ियों ने अभी तक 22 पदक झटके हैं, जिनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की है।

हरियाणा सरकार प्रदेश में खिलाड़ियों की उभरती प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। उसी का नतीजा है कि चीन में चल रहे एशियाई खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ऐलान किया कि सरकार हरियाणा को देश का खेल हब बनाने के लिए खेलों व खिलाड़ियों को हर प्रकार की सुविधाएँ देगी। उन्होंने बताया कि चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने धूम मचा रखी है। एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 655 भारतीय खिलाड़ियों में 86 खिलाड़ी अकेले हरियाणा से हिस्सा ले रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 22 पदक हासिल किये हैं। इनमें 7 स्वर्ण, 3 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें पांच स्वर्ण पदक समेत 15 पदक तो व्यक्तिगत स्पधाओं में बटोरे गये हैं। जबकि टीम इवेंट में हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक समेत कुल 7 पदक जीते हैं।

इस प्रकार बढ़ाई पुरस्कार राशि
मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस के 2005 से 2014 तक कार्यकाल में प्रदेश में एशियाई खेल विजेताओं को स्वर्ण पदक जीतने पर 2 करोड़ रुपये, रजत पदक जीतने पर 1 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये का नक़द पुरस्कार दिया जाता था। लेकिन उनकी सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये किया है। राज्य सरकार द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ी को भी 7.5 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। एशियन व पैरा एशियन खेलों के प्रतिभागी खिलाड़ियों को 2.5 लाख रुपये की अग्रिम राशि प्रदान की जाती है, ताकि वे बेफक्रि होकर तैयारी कर सकें।

 

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button