दुनियादेशराजनीतिराज्यव्यापार

राज्यसभा के उपसभापति से मिला पुर्तगाली संसदीय प्रतिनिधिमंडल

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के साथ कई अहम मुद्दों पर चर्चा

LP Live, New Delhi: राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच साझा इतिहास, सामुद्रिक संबंधों, सांस्कृतिक और प्रवासी समुदाय से संबंधों को लोकतंत्र और बहुपक्षवाद के समान मूल्यों से प्रेरित हैं।

सोमवार को संसद परिसर में पहुंचे पुर्तगाली संसदीय प्रतिनिधिमंडल का राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने स्वागत किया और पुर्तगाली विधानसभा के उपाध्यक्ष मार्कोस पेरेस्ट्रेलो के नेतृत्व में उनके साथ चर्चा हुई। इस दौरान हरिवंश ने कहा कि भारत और पुर्तगाल के बीच उन सौहार्दपूर्ण संबंधों की सराहना की। भारत और पुर्तगाल के दीर्घकालिक संबंधों को रेखांकित करते हुए हरिवंश ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि दोनों देश अपने 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों को उत्साहपूर्वक मना रहे हैं और कला, संस्कृति, अकादमिक सम्मेलनों, संगोष्ठियों, पुस्तक विमोचन और फिल्मों के क्षेत्र में विभिन्न कार्यकलाप कर रहे हैं। भारत और पुर्तगाल दोनों ही नेतृत्व के उच्च स्तर पर सतत संपर्क और संवाद की परंपरा को बनाए रखे हुए हैं।

सामाजिक और सांस्कृतिक पर जोर
भारत और पुर्तगाल के बीच सामाजिक और सांस्कृतिक संबंधों पर जोर देते हुए हरिवंश ने कहा कि पुर्तगाल के लोगों में भारतीय संस्कृति, दर्शन, योग, आयुर्वेद, संगीत, नृत्य, भारतीय व्यंजन और फिल्मों के प्रति गहरी रुचि रही है। हरिवंश ने पुर्तगाल द्वारा भारतीय प्रवासियों को अपनाने और उन्हें अपने समाज एवं समुदाय में सम्मिलित करने में दिखाए गए सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और इससे विभिन्न क्षेत्रों में संबंध और प्रगाढ़ हुआ है। भारत और पुर्तगाल के बीच स्वाभाविक सामंजस्य और परस्पर पूरकता को उजागर करते हुए हरिवंश ने इस बात पर बल दिया कि दोनों देशों को घनिष्ठ संबंधों को और प्रगाढ़ करने, नए अवसरों की खोज करने और इस दूरदर्शी साझेदारी की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए अपने प्रयास जारी रखने चाहिए।

सुदृढ़ होंगे संबन्ध
उप सभापति हरिवंश ने कहा कि भारत पुर्तगाली व्यवसायों को भारत के विशाल बाजार और विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है, ताकि वे न केवल घरेलू उपभोक्ताओं की जरूरतें पूरी कर सकें, बल्कि वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का भी हिस्सा बन सकें। बैठक के समापन पर हरिवंश ने आशा व्यक्त की कि पुर्तगाली विधानसभा के प्रतिनिधिमंडल की यह यात्रा भारत-पुर्तगाल साझेदारी को और सुदृढ करेगी तथा दोनों देशों के बीच तेजी से बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करेगी। इस अवसर पर राज्य सभा के महासचिव पी.सी. मोदी भी उपस्थित थे।

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button