उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेशराजनीति

विपक्ष को झटका, 18 बड़े नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

मुजफ्फरनगर के पूर्व राज्यसभा सदस्य अपने बेटे सहित भाजपा में हुए शामिल

LP Live, Lucknow:  लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुटी राजनीतिक पार्टियों में भाजपा तेजी से विपक्षके विकेट गिराने में आगे बढ़ रही है। सोमवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी, आरएलडी, बसपा के कई बड़े चेहरे भाजपा में शामिल हो गए हैं। मुजफ्फरनगर के पूर्व राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी अपने बेटे शिवान सैनी के साथ भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा साहब सिंह सहित कई बड़े चेहरे ने भी भाजपा का दामन थामा है।

ये चेहरे हुए भाजपाई:  मुजफ्फरनगर निवासी राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी व उनके बेटे बसपा के पूर्व प्रत्याशी सिवान सैनी, सहारनपुर से समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री साहब सिंह, जौनपुर से सपा के पूर्व मंत्री जगदीश सोनकर, हरदोई से सपा के पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, जौनपुर से सपा के पूर्व विधायक सुषमा पटेल, जौनपुर से सपा के पूर्व विधायक गुलाब सरोज, वाराणसी से सपा की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शालिनी यादव, लखनऊ से पूर्व कांग्रेस मीडिया चेयरमैन राजीव बक्शी, आगरा से बसपा की पूर्व चेयरमैन जिला सहकारी बैंक गंगाधर कुशवाहा, आगरा से सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रवि भारद्वाज सहित 18 बड़े नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल सहित अन्य बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे

admin

लोकपथ लाइव वेबसाइड एक न्यूज बेवसाइट है। यहां खबरों के साथ देश के प्रतिभाशाली व्यक्तियों का परिचय भी उनकी उपलब्धियों के साथ कराना हमारी प्राथमिकता में शामिल है। हमारा मकसद आप तक सच्ची खबरें तथ्यों के साथ पहुंचाना है। लोकपथ लाइव पर अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय सहित विभिन्न राज्यों के जिलों और गांव तक की ताजा खबरें पढ़ सकते हैं। - प्रधान संपादक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button